Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»फूल टूटने के कितने दिनों तक नहीं होता बासी? पूजा के फूल से जुड़े महत्व जाने….
    धर्म आस्था

    फूल टूटने के कितने दिनों तक नहीं होता बासी? पूजा के फूल से जुड़े महत्व जाने….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Flower offering for Hindu god for sell in front of the temple, Delhi, India
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुष्पों के बगैर देवी-देवता की पूजा या कोई भी धार्मिक अनुष्ठान अधूरा माना जाता है, उसे तोड़ने के बाद कितने दिनों तक रखने के बाद चढ़ाया जा सकता है? क्या फूल को धुल कर भगवान को चढ़ाना चाहिए? पूजा के फूल से जुड़े सभी जरूरी नियम जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

     क्या आपको फूलों को तोड़ने और ईश्वर को चढ़ाने से जुड़े जरूरी नियम पता हैं? क्या आपको मालूम है कि कौन सा फूल या पत्र कितने दिनों में बासी होता है? यदि नहीं तो आइए इससे जुड़े सभी नियम को विस्तार से जानते हैं. 

    हिंदू मान्यता के अनुसार किसी भी पूजा में देवी-देवताओं को फूल धुलकर नहीं चढ़ाया जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से उसकी पवित्रता समाप्त हो जाती है. जल का स्पर्श पाते ही वह जल देवता को अर्पित माना जाता है. ऐसे में किसी देवता को चढ़ाए जाने पर वह जूठा माना जाता है. इसके पीछे यह भी कारण माना जाता है कि पानी में पुष्प को धाने से उसकी नैसर्गिक खुशबू भी समाप्त हो जाती है.

    हिंदू मान्यता के अनुसार कभी भी देवी-देवताओं की पूजा में बासी, कीड़े खाए हुए, टूटे-फूटे, मुरझाए, जमीन पर गिरे और दूसरों से मांगकर नहीं चढ़ाना चाहिए. इसी प्रकार किसी देवी या देवता को चढ़ाए हुए जूठे फूल भी किसी दूसरे देवता को नहीं चढ़ाना चाहिए.

    हिंदू धर्म में पूजा के लिए प्रयोग लाए जाने वाले पुष्पों और पवित्र पत्तों के बासी होने का नियम बताया गया है क्योंकि ईश्वर की पूजा में बासी फूल चढ़ाने को बड़ा दोष माना गया है. मान्यता है कि बेल पत्र टूटने के बाद 30 दिन तक बासी नहीं होता है. वहीं शमी पत्र 6 दिनों बाद और कमल का फूल 8 दिनों बाद बासी माना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार पेड़ से टूटने के बाद मोगरा का फूल 4 दिन, कनेर का फूल 8 दिन और केवड़े का पुष्प 4 दिनों तक बासी नहीं होता है. वहीं माली के पास रखा हुआ यदि अच्छी स्थिति में है तो वह बासी नहीं माना जाता है.

    हिंदू मान्यता के अनुसार पूजा के लिए चढ़ाए जाने वाले फूल को हमेशा स्नान करने से पहले तोड़ना चाहिए. स्नान करने के बाद फूल नहीं तोड़ना चाहिए. फूल को किसी पवित्र और शुद्ध पात्र में तोड़कर रखना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान को चढ़ाए जाने वाले फूल को सूर्योदय के बाद से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच में तोड़ा जा सकता है. इसके पहले और इसके बाद पूजा के लिए फूल भूलकर भी नहीं तोड़ना चाहिए. 

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्कंद षष्ठी पर करें भगवान कार्तिकेय के इन मंत्रों का जाप

    June 19, 2026

    प्रद्युम्न चतुर्थी कल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

    June 17, 2026

    गुरु ग्रह करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों को हो सकता है धन लाभ

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.