Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कर्नाटक के विजेताओं की लिस्ट, पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे राज्यसभा, BJP का भी एक जीता
    • इंदौर में कार से उतरते ही बस ने केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को कुचला
    • गुजरात के दिव्यांग टीचर ने स्कूल में एक साल तक की 5 लड़कियों के साथ गंदी बात, गिरफ्तार व सस्पेंड 
    • हौसलों की उड़ान: संघर्षों को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं कांति साहू
    • घंटों पेशाब रोकने के नुकसान? किडनी और दिमाग के लिए खतरनाक
    • सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव,सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल
    • छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव
    • थलपति विजय ने पीएम मोदी को नीति आयोग की मीटिंग में क्या-क्या मांगा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भीषण सड़क हादसे में,एक साथ तीन दरोगा समेत चार की मौत, मधेपुरा में थे तैनात, जानिए पूरा मामला…
    राष्ट्रीय

    भीषण सड़क हादसे में,एक साथ तीन दरोगा समेत चार की मौत, मधेपुरा में थे तैनात, जानिए पूरा मामला…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार- बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना इलाके में शुक्रवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारी समेत चार लोगों की मौत हो गई. मधेपुरा में पदस्थापित तीनों पुलिस अधिकारी पटना से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है.

    NH-31 पर बखड्डा के पास हुआ भीषण हादसा

    जानकारी के अनुसार साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर यह दर्दनाक दुर्घटना हुई. मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीनों थाना प्रभारी पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक ही कार से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई.

    टक्कर इतनी जबरदस्त कि उड़ गए कार के परखच्चे

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी. ट्रक से टक्कर इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

    मौके पर ही चली गई तीन लोगों की जान

    इस हादसे में बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और चालक ज्योतिष कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.

    अस्पताल पहुंचते ही थम गई साजन पासवान की सांस

    हादसे में रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल बेगूसराय ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई.

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारी

    घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, सदर डीएसपी आनंद पांडेय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

    पुलिस महकमे में शोक की लहर

    एक साथ तीन थाना प्रभारियों और एक चालक की मौत से पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है. साथी अधिकारियों और कर्मियों ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

    प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराना बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. दुर्घटना के बाद एनएच-31 पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंदौर में कार से उतरते ही बस ने केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को कुचला

    June 12, 2026

    अमेरिका मिसाइल हमले में मारे गए आंध्र प्रदेश के मरीन इंजीनियर का आखिरी मैसेज, गुड नाइट… बच्चों का ख्याल रखना

    June 12, 2026

    नीति आयोग की मीटिंग में 28 राज्यों के CM हुए शामिल, थलपति विजय और डीके शिवकुमार ने भी लगाई हाजिरी

    June 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.