Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
    • अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
    • सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»राम के नाम पर और कितना पाप करेगी BJP?…, VB-G RAM G में फर्जी हाजिरी का आरोप, जयराम रमेश ने भाजपा को घेरा
    राष्ट्रीय

    राम के नाम पर और कितना पाप करेगी BJP?…, VB-G RAM G में फर्जी हाजिरी का आरोप, जयराम रमेश ने भाजपा को घेरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वरिष्ठ कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर एम्प्लॉयमेंट एंड लाइवलीहुड मिशन- रूरल) के क्रियान्वयन पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इस योजना के तहत फर्जी उपस्थिति का मामला सामने आने के बाद, अब संत कबीर नगर जिले में भी इसी तरह का घोटाला सामने आया है। जयराम रमेश के अनुसार, क्लोन ऐप्स का इस्तेमाल करके सिस्टम में फर्जी उपस्थिति दर्ज की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है।

    जयराम रमेश ने क्या कहा?

    बीजेपी पर धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जयराम रमेश ने लिखा, “पहले गोरखपुर में VB-G RAM G योजना के तहत फर्जी हाजिरी का बड़ा मामला सामने आया था। हमारी तरफ से मामला उठने के बाद सरकार की ओर से स्पष्टीकरण भी आया था। अब संत कबीरनगर जिले में इसी योजना के तहत वैसा ही मामला सामने आया है।”

    उन्होंने आगे लिखा, “क्लोन ऐप के जरिए फर्जी हाजिरी दर्ज कराने के मामले बार-बार उजागर हो रहे हैं, जो बेहद गंभीर मामला है। चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी राम के नाम पर, फर्जी रोजगार राम के नाम पर। भाजपा को राम के नाम पर और कितना पाप करना बाकी है?”

    पहले भी सवाल उठा चुके हैं जयराम रमेश

    इससे पहले 13 अक्टूबर को भी एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। तब उन्होंने कहा था, “पहले भगवान श्रीराम के नाम पर चंदा चोरी, फिर मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार के हक पर चोट और अब VB-G RAM G में फर्जी हाजिरी के जरिए गरीबों पर सरकारी लूट का खेल।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि आस्था के नाम पर भरोसे के साथ धोखा है और रोजगार के नाम पर गरीबों के अधिकारों की चोरी है। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति में न तो भगवान राम के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखती है और न ही गरीबों के लिए कोई संवेदना। सत्ता पाने के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल करना और साथ ही गरीबों के अधिकारों को कमजोर करना, यही बीजेपी की असली रणनीति, चरित्र और चेहरा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    75% अग्निवीरों को बढ़े हुए वेतन के साथ दो साल का विस्तार मिलेगा, फिर सेना में नियमित भर्ती होगी

    November 4, 2026

    83 दिन से संसद का सत्र अधर में! 1987 का रिकॉर्ड टूटा, क्या अचानक बुलाया जाएगा विशेष सत्र?

    November 4, 2026

    गेमिंग एडिक्शन बच्चों की जान पर बन रही भारी, करनाल में PUBG खेलने से रोकने पर 15 साल के प्रिंस ने नहर में लगाई छलांग

    November 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.