Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
    • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
    • नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
    • छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    • सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
    • जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»गौरव वल्लभ बने प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य
    BREKING NEWS

    गौरव वल्लभ बने प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उदयपुर । उदयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले और करीब 30,000 वोटों से हार का सामना करने वाले प्रोफेसर गौरव वल्लभ को अब केंद्र सरकार की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रो. वल्लभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह परिषद देश के आर्थिक भविष्य को दिशा देने वाली सर्वोच्च सलाहकार संस्था मानी जाती है। उदयपुर से चुनाव हारने के कुछ समय बाद प्रो. गौरव वल्लभ ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। प्रो. गौरव वल्लभ उदयपुर के दामाद हैं और उनके ससुर अखिलेश जोशी हिंदुस्तान जिंक में सीईओ थे।

    प्रधानमंत्री को आर्थिक मामलों में सुझाव देने वाली इस परिषद के चेयरपर्सन जाने-माने अर्थशास्त्री एस. महेंद्र देव हैं। गौरव वल्लभ को बतौर अर्थशास्त्री और वित्त विशेषज्ञ इस उच्चस्तरीय टीम में शामिल किया गया है। उनकी नियुक्ति को सरकार ने आर्थिक नीति-निर्धारण में विविध दृष्टिकोण को समाहित करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

    प्रो. गौरव वल्लभ देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में वित्त और अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके हैं। उन्होंने कॉरपोरेट फाइनेंस, मैक्रोइकॉनॉमिक्स और सार्वजनिक वित्त जैसे विषयों में शोध और अध्यापन किया है। उनके 100 से अधिक शोध लेख दुनिया के प्रमुख अकादमिक जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं, जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर एक गंभीर और प्रभावशाली विद्वान के रूप में पहचान मिली है।

    हालांकि वे कांग्रेस पार्टी के सक्रिय प्रवक्ता भी रहे हैं और टीवी डिबेट्स में अपनी स्पष्ट आर्थिक समझ के लिए जाने जाते हैं, पर बीजेपी ज्वाइन करने के बाद वे बीजेपी के प्रवक्ता बन गए। अब उन्हें तोहफे में यह पद मिला है। EAC-PM का दायित्व नीति निर्माण में सरकार को व्यावहारिक और तथ्य आधारित मार्गदर्शन देना होता है।

    उदयपुर में पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे वल्लभ को भाजपा उम्मीदवार से करारी हार मिली थी। अब भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने को कई राजनीतिक जानकार “राजनीतिक विचारधारा से इतर प्रतिभा को प्राथमिकता” देने की मिसाल मान रहे हैं।

    प्रो. वल्लभ की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत कई गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है — जैसे मुद्रास्फीति, रोजगार सृजन, वैश्विक निवेश आकर्षण, और कृषि सुधार। उनकी विशेषज्ञता खासतौर पर सार्वजनिक वित्त और नीति निर्धारण के क्षेत्रों में सरकार की मदद कर सकती है।

    इस नियुक्ति के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के एक पूर्व प्रवक्ता के रूप में विख्यात गौरव वल्लभ किस तरह से नरेंद्र मोदी की आर्थिक टीम में योगदान देंगे और किस हद तक देश की आर्थिक दिशा और दृष्टि को प्रभावित कर सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 30 सुपरवाइजर इधर से उधर

    May 20, 2026

    अपराध समीक्षा बैठक में DGP ने साइबर क्राइम और गैंगस्टर्स पर फोकस बढ़ाने के दिए निर्देश

    May 20, 2026

    बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन में फंसा ; महिला पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

    May 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.