Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    • अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज
    • क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने
    • सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया
    • TCS कांड में मुख्य आरोपी निदा खान की मदद करने वाले AIMIM पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर
    • मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»कालीघाट मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, लिया काली माता का आशीर्वाद
    खेल

    कालीघाट मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, लिया काली माता का आशीर्वाद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेलना है। मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन में शाम 7 बजे से खेला जाना है। मैच से एक दिन पहले शनिवार को टीम इंडिया के हेड गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर पहुंचे।गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे।

    उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से पहले काली माता का आशीर्वाद लिया है।वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला भारतीय टीम के लिए क्वार्टर फाइनल की तरह है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए किसी भी कीमत पर वेस्टइंडीज को हराना होगा। वेस्टइंडीज के लिए भी यही स्थिति है। अगर वेस्टइंडीज भारतीय टीम को हराने में कामयाब रहती है तो सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

    वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेगा भारत

    भारतीय टीम रविवार को कोलकाता में होने वाले मैच में वेस्टइंडीज को हल्के में बिल्कुल नहीं लेगी। वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। टीम ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच गंवाए अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है। सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा।

    साउथ अफ्रीका ने भारत और वेस्टइंडीज दोनों को हराया

    भारत का विश्व कप में सफर भी वेस्टइंडीज की तरह ही रहा है। टीम इंडिया भी सुपर-8 में एकमात्र मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारी है।
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज और भारत की हार ने दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल का रास्ता बचाए रखा है।

    भारत के पास वेस्टइंडीज से बदला लेने का मौका

    वेस्टइंडीज टीम पर नजर डालें तो उसकी बल्लेबाजी बेहद मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर है। भारतीय टीम विपक्षी टीम की इसी कमजोरी का फायदा उठाकर सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगी। भारतीय टीम के पास इस मैच में वेस्टइंडीज से 2016 टी20 विश्व कप का बदला लेने का भी अवसर है, जब वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.