Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन
    • छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: दो अवर सचिवों को मिला अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
    • जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के हाथ में बैट
    • बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर
    • पिता ने धारदार हथियार से की 3 बेटियों की हत्या
    • पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, आत्महत्या कर ली… इस हालत में मिला शव
    • पर्यटकों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
    • National Highway पर यात्रियों से भरा कैंटर पलटा, 15 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»वैभव सूर्यवंशी ने पैर छुए तो भावुक हो गए गावस्कर, विराट का कंधे पर हाथ रखना सपने जैसा लगा
    खेल

    वैभव सूर्यवंशी ने पैर छुए तो भावुक हो गए गावस्कर, विराट का कंधे पर हाथ रखना सपने जैसा लगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: ‘सच कहूं तो जब विराट भैया ने मेरे कंधे पर हाथ रखा…मैं पहले आरसीबी का फैन हुआ करता था। दरअसल, मैं विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन था। इसलिए जब उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और मुझसे बात करना शुरू किया, तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं सपना देख रहा हूं। जिस तरह से उन्होंने बात की, ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वो सच में विराट कोहली हैं।’ ये बातें भारतीय क्रिकेट के नए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कही हैं। बीते शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा के साथ ही वैभव सूर्यवंशी सीनियर नेशनल टीम में जगह बना ली। ऐसा कर वह क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। अब वैभव सूर्यवंशी के लिए दिग्गज क्रिकेट रहे सुनील गावस्कर ने भी पुरजोर वकालत की है और वह कहते फिर रहे हैं कि मैं सौभाग्यशाली हूं, जिसने 15 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर को खेलते देखा और अब इसी उम्र में वैभव सूर्यवंशी को खेलते देख रहा हूं। मंडे मोटिवेशन में जानते हैं वैभव सूर्यवंशी की अद्भुत कहानी।

    मेरा सौभाग्य पहले तेंदुलकर को देखा और अब वैभव को: गावस्कर

    एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने कहा-वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट में जो तूफान खड़ा किया है, वह वाकई असाधारण है। वह सिर्फ बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। यह युवा खिलाड़ी सीधे बल्ले से तकनीकी रूप से सटीक छक्के मारता है। मुझे 15 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर को खेलते देखने का सौभाग्य मिला था और अब मैं वैभव सूर्यवंशी को देख रहा हूं।

    वैभव का निडर रवैया, मेरे पैर छुए: गावस्कर

    सुनील गावस्कर ने कहा-चयनकर्ताओं को वैभव की उम्र से परे जाकर उनके निडर रवैये को पुरस्कृत करना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए आवश्यक स्वभाव और प्रतिभा का सटीक प्रदर्शन किया है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए उन्हें इंग्लैंड रवाना होना चाहिए। उन्हें टीम में शामिल करने के लिए किसी और खिलाड़ी को बाहर करना पड़े, यह मेरी चिंता नहीं है, लेकिन उन्हें निश्चित रूप से भारतीय टीम के लिए खेलना चाहिए।
    गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में कहा-मैच से पहले जब उन्होंने मेरे पैर छुए, तो इससे पता चलता है कि बड़ों का सम्मान करने के मामले में हमारी परवरिश कितनी अच्छी है। मैंने उनसे बस एक ही बात कही-‘लगे रहो बेटे, लगे रहो’।

    एक बार शामिल तो कीजिए, फिर आप निकाल नहीं पाएंगे

    • सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से अपील की है कि आगामी आयरलैंड दौरे पर होने वाली दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 15 साल बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया जाए।
    • गावस्कर चाहते हैं कि मुख्य कोच गौतम गंभीर टीम के स्थापित ओपनिंग बल्लेबाजों संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को एक-एक मैच में आराम देकर सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाएं।
    • इस युवा खिलाड़ी को आईपीएल 2026 के शानदार सीजन के बाद टीम में शामिल किया गया है, जहां उन्होंने 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर रिकॉर्ड बना डाला। वैभव ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

    आईपीएल में जादुई प्रदर्शन के बाद सेलेक्टर्स के पास वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था।

    सुनील गावस्कर

    अभिषेक-सैमसन को रोटेट करने की सलाह

    गावस्कर ने कहा- मुख्य कोच गौतम गंभीर स्थापित सलामी बल्लेबाजों संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को एक-एक मैच में आराम दें ताकि वैभव को प्लेइंग-11 में मौका मिल सके।

    मैं उसे आयरलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए जरूर चुनूंगा। मैं उसे आयरलैंड के खिलाफ खेलते देखना चाहता हूं। उसे संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा से पहले मौका देना चाहिए। किसी मैच में अभिषेक शर्मा को बाहर कर दिया जाए और दूसरे मैच में संजू सैमसन को आराम मिले तो वैभव को मौका मिल सकता है। एक बार आप मौका देंगे तो फिर आप बाहर नहीं कर पाएंगे।

    सुनील गावस्कर, दिग्गज क्रिकेटर

    तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं वैभव

    वैभव सूर्यवंशी के भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर उनका एक इंटरव्यू शेयर किया है। इसमें वैभव ने कहा कि मुझे सिर्फ अच्छा नहीं खेलना है, बल्कि अगले 10-20 साल तक डोमिनेट करना है।

    वैभव ने कहा कि मेरा सपना क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना है। राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ इंटरव्यू में उन्होंने IPL 2026 के फाइनल का भी जिक्र किया और कहा, ‘जब विराट कोहली ने मेरे कंधे पर हाथ रखा तो मुझे ये किसी सपने की तरह लगा।’

    मेरा सपना भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलना है। बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया है।

    वैभव सूर्यवंशी

    एशियन गेम्स टीम के लिए भी चुने गए हैं वैभव

    • 15 साल वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स टीम के लिए चुना गया है।
    • वैभव ने कहा, जब मैं IPL में किसी खिलाड़ी के सिर पर ऑरेंज कैप देखता था, तो सोचता था कि एक बार इसे छूकर देखूं। आज खुद इसे पहन रहा हूं, तो बहुत अच्छा लग रहा है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैंने इसके बारे में नहीं सोचा, क्योंकि मुझे लगता है कि ज्यादा सोचने से नजर लग जाती है।

    टीम ट्रॉफी जीतती है तो ज्यादा खुशी होती

    • वैभव ने कहा-अगर आखिरी मैच में हम जल्दी विकेट नहीं गंवाते, तो शायद IPL 2026 का फाइनल देख नहीं रहे होते, बल्कि खेलते। अगर टीम ट्रॉफी जीतती और उसके बाद मुझे ये अवॉर्ड्स मिलते, तो ज्यादा खुशी होती।
    • उन्होंने कहा-लोग पूछते हैं कि दूसरी ट्रॉफी कब आएगी। मुझे उम्मीद है कि सिर्फ दूसरी ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि आने वाले सालों में तीसरी, चौथी और पांचवीं ट्रॉफी भी जीतेंगे। उन्होंने कहा-राजस्थान रॉयल्स में सिलेक्ट होने के बाद भगवान को हजार बार थैंक्यू बोला था।

    हर सटीक शॉट के पीछे 1,000 गेंद की प्रैक्टिस

    • सुनील गावस्कर से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा- कई लोगों ने मुझसे पूछा था कि मैं भविष्य में रेड-बॉल क्रिकेट खेलना चाहता हूं या नहीं। मैंने इसी सवाल का जवाब सुनील गावस्कर सर को भी दिया था कि मुझे रेड बॉल क्रिकेट खेलना पसंद है।
    • मैं रेड-बॉल क्रिकेट के लिए लगातार प्रैक्टिस भी कर रहा हूं। अपने राज्य के लिए भी मैंने काफी रेड-बॉल मैच खेले हैं। रेड-बॉल और वनडे क्रिकेट में टीम की जरूरत के अनुसार, जिस तरह की बल्लेबाजी करनी होगी, मैं अपने खेल को उसी हिसाब से ढालूंगा। वैभव सूर्यवंशी अपने हर शॉट को परफेक्ट बनाने के लिए 1,000 बॉल खेलते हैं।

    सौरभ गांगुली बोले-वैभव दबाव की परवाह नहीं करेगा

    पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का समय दिया जाना चाहिए और उन पर अपेक्षाओं का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा-‘मेरा मानना है कि हमें उसे उसके हाल पर छोड़ देना चाहिए। वह अभी महज 15 साल का है और मुझे नहीं लगता कि वह दबाव की ज्यादा परवाह करेगा। आईपीएल में भी हमने यही देखा है।’

    लाइसेंस मिलने के बाद ही कार चलाऊंगा

    IPL में गाड़ी मिलने पर उन्होंने कहा कि 3 साल तक अभी मैं उसे पास रखूंगा। लाइसेंस मिलने के बाद ही चलाऊंगा। तब तक मैं पापा को गाड़ी चलाने के लिए बोलूंगा और बगल में बैठूंगा।

    वैभव सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय बन सकते हैं

    शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था। सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वैभव को अगर इंग्लैंड-आयरलैंड टूर या एशियन गेम्स में एक भी मैच खेलने का मौका मिल जाता है तो वे शेफाली और सचिन दोनों को पीछे छोड़कर भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे।

    BCCI ने वैभव के साथ माता-पिता को भी जाने की अनुमति दी

    • वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता भी इंग्लैंड और आयरलैंड जाएंगे। BCCI ने वैभव के माता-पिता को टीम के साथ यात्रा करने को कहा है। बोर्ड का कहना है कि इससे वह सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढल जाएंगे।
    • BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि आमतौर पर बोर्ड खिलाड़ियों के माता-पिता को टीम के साथ दौरे पर जाने की अनुमति नहीं देता। लेकिन वैभव नाबालिग हैं और पहली बार सीनियर खिलाड़ियों वाली टीम का हिस्सा बन रहे हैं, इसलिए उनके मामले में विशेष अनुमति दी गई है।

    वैभव की नेटवर्थ 7 करोड़ से ज्यादा

    वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में ही सात करोड़ रुपये से ज्यादा की नेटवर्थ खड़ी कर ली है। हाल में खत्म हुए आईपीएल में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने समेत कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके बाद उनके ऊपर इनामों की बारिश होने लगी। साथ ही वह कई विज्ञापनों में भी नजर आने लगे हैं। वैभव ने आईपीएल और एंडोर्समेंट्स से लगभग 7 करोड़ रुपये की अनुमानित नेटवर्थ बनाई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से रौंदा

    June 8, 2026

    श्रेयस अय्यर ने सूर्या की जगह लेने पर दिया बड़ा बयान, कहा-‘मैं अपने आप को नहीं बदलूंगा’

    June 8, 2026

    भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम बनी U-18 एशिया कप चैंपियन, महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.