Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    • बेटे की बारात से पहले पिता की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं!
    • रोड रोलर ने पिता-बेटी को कुचला, व्यक्ति की मौत, AIIMS में भर्ती ‘मन्नत’ जिंदगी के लिए जूझ रही…
    • स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»गर्मियों में पाएं चमकदार और निखरी त्वचा, जानें एलोवेरा के असरदार इस्तेमाल के तरीके
    लाइफस्टाइल

    गर्मियों में पाएं चमकदार और निखरी त्वचा, जानें एलोवेरा के असरदार इस्तेमाल के तरीके

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    एलोवेरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गर्मियों में तेज धूप, गर्मी, धूल और पसीने के कारण त्वचा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे पिंपल्स, सनबर्न, रैशेज और टैनिंग। ऐसे में लोग इन समस्याओं से निजात पाने के लिए विभिन्न स्किनकेयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें अक्सर हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए प्राकृतिक उपायों का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

    इन उपायों में एलोवेरा एक बेहतरीन विकल्प है। एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है, साथ ही यह जलन और सनबर्न से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुंहासे, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और टैनिंग को कम करने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से एलोवेरा लगाने से त्वचा मुलायम और निखरी हुई दिखती है। तो आइए, जानते हैं गर्मियों में चेहरे पर एलोवेरा का कैसे करें इस्तेमाल।

    एलोवेरा का इस्तेमाल करने के तरीके:

    1. एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी:
      एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर ठंडे पानी से धो लें। यह मिश्रण मुंहासे, दाग-धब्बे, सनबर्न और टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
    2. एलोवेरा और गुलाब जल:
      एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा की जलन और लालिमा कम होती है, और त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।
    3. एलोवेरा और नींबू:
      एलोवेरा जेल में एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें। नींबू के साइट्रिक एसिड से दाग-धब्बे हटते हैं और त्वचा की रंगत निखरती है।
    4. एलोवेरा और खीरा:
      एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे धो लें। खीरा त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है, और टैनिंग और दाग-धब्बे को कम करने में मदद करता है।

    इन प्राकृतिक उपायों से आप अपनी त्वचा को न केवल ठंडक और राहत दे सकते हैं, बल्कि इसे सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बना सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    Akshay Kumar ने करवाई Vision Correction सर्जरी, ये प्रोसीजर हो रहा है आम

    May 9, 2026

    खुशबुओं की दुनिया में काफी जाने पहचाने नाम हैं ‘ इत्र ‘ और ‘ऊद’ लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बीच का अंतर क्या है?

    May 7, 2026

    दूध के पैकेट पर नीला, हरा या नारंगी रंग क्यों होता है? जानिए भारतीय डेयरी ब्रांड्स के इस ‘सीक्रेट’ कलर कोड का मतलब…

    May 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.