Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
    • अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
    • मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
    • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
    • मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
    • Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
    • ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»Girigo एप? वाकई पूरी कर देता है लोगों की विश, 24 घंटे बाद हो जाती है मौत!
    अजब गजब

    Girigo एप? वाकई पूरी कर देता है लोगों की विश, 24 घंटे बाद हो जाती है मौत!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है – Girigo App. युवा इसे डाउनलोड करके अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं और वीडियो बना-बना कर शेयर कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इस एप पर जो भी विश की जाती है, वो पूरी हो जाती है, लेकिन ठीक 24 घंटे बाद विश करने वाले की मौत हो जाती है. यह बात सुनकर कई लोग डर गए हैं, तो कुछ इसे मजाक समझ रहे हैं. आइए जानते हैं इस एप की पूरी सच्चाई.

    कहां से शुरू हुई Girigo App की कहानी?
    Girigo एप असल में Netflix की नई कोरियन हॉरर ड्रामा सीरीज “If Wishes Could Kill” का हिस्सा है. यह सीरीज अप्रैल में रिलीज हुई और जल्दी ही पॉपुलर हो गई. सीरीज में Girigo एक रहस्यमयी एप है जो यूजर्स की कोई भी इच्छा पूरी कर देता है. लेकिन इसके बदले यूजर को अपनी जान गंवानी पड़ती है. विश पूरी होने के बाद एप पर 24 घंटे का काउंटडाउन शुरू हो जाता है और समय पूरा होते ही मौत हो जाती है. सीरीज में हाईस्कूल के छात्र इस एप का इस्तेमाल करके टेस्ट में टॉप करना, पैसे पाना या अपनी क्रश को इम्प्रेस करना चाहते हैं, लेकिन फिर भयानक परिणाम भुगतते हैं. यह हॉरर और सस्पेंस से भरी कहानी है जो इंसानी लालच और उसकी कीमत पर आधारित है.

    रियल एप है या फेक?
    वायरल होने के बाद असल में एक Girigo नाम का एप ऐप स्टोर्स पर उपलब्ध हो गया. यह Netflix का प्रमोशनल टूल है. इस रियल एप में आप अपना नाम, जन्मतिथि और विश वीडियो में रिकॉर्ड करके सबमिट कर सकते हैं. लेकिन असल जीवन में यह कोई जादुई या खतरनाक एप नहीं है. यह सिर्फ मनोरंजन और सीरीज को प्रमोट करने के लिए बनाया गया है. Netflix और मार्केटिंग टीम ने इसे जानबूझकर वायरल किया ताकि लोग सीरीज देखने के लिए उत्सुक हों. कई यूजर्स ने इसे डाउनलोड करके ट्राई किया, लेकिन किसी की भी मौत नहीं हुई है यह एक स्मार्ट मार्केटिंग स्ट्रैटजी है जो आजकल डिजिटल दुनिया में आम होती जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पीठ पर बच्चे का शव रखकर कई दिनों से तैर रही है डॉल्फिन मां

    August 4, 2026

    अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…

    August 4, 2026

    खाद्य जगत से ताज़ा ख़बर: ‘फ्यूजन चटपटा चाट’ का बढ़ा क्रेज

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.