Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    • छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
    • मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    • उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त
    • गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
    • CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…
    • छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पहचान पत्र बनाने के बहाने युवती से सामूहिक बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
    क्राइम

    पहचान पत्र बनाने के बहाने युवती से सामूहिक बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पहचान पत्र (ID Card) बनाकर देने के बहाने एक युवती को अपने जाल में फंसाया गया। इसके बाद उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। फिर आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मामले के सामने आने के बाद राधानगरी, कागल और भुदरगढ़ क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद मुर्गूड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने सभी आरोपियों को 6 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

    आईडी कार्ड बनाने के नाम पर युवती को बुलाया

    मुर्गूड पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने पहचान पत्र बनवाने के लिए मुख्य आरोपी आदित्य शेटके को अपनी तस्वीर भेजी थी। कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती को बताया कि उसका आईडी कार्ड तैयार हो गया है और उसे लेने के लिए मुदाल तिट्टा आने को कहा। इसके बाद आरोपी ने यह कहकर कि पहचान पत्र मुर्गूड में रखा है, युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक सुनसान स्थान पर ले गया।

    अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाये संबंध

    शिकायत के मुताबिक, सुनसान जगह पर बाइक रोककर आरोपी ने युवती के साथ हैवानियत शुरू की। उसने पीड़िता की तस्वीरों का दुरुपयोग कर उससे अश्लील वीडियो तैयार कर वायरल करने की धमकी दी। इससे युवती घबरा गई और आरोपी की बात मानने पर मजबूर हो गई। शिकायत के अनुसार, बाद में युवती को अलग-अलग लॉज में ले जाया गया, जहां उसके साथ दरिंदगी की गई। इस दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया। इन आपत्तिजनक वीडियो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया और उसका यौन शोषण किया गया।

    अन्य आरोपियों से संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि अश्लील वीडियो और तस्वीरों के जरिए उसे आदित्य ने अन्य आरोपियों के संपर्क में रहने के लिए भी मजबूर किया गया। इसके बाद उसके साथ कई महीनों तक रणजित, प्रणवगिरी और विक्रम ने भी अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

    शिकायत मिलते ही एक्शन में आई पुलिस

    पीड़िता ने आखिरकार साहस दिखाकर सोमवार रात मुर्गूड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मुख्य आरोपी आदित्य समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    6 जून तक पुलिस हिरासत में आरोपी

    पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 6 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पीड़िता के आरोपों के आधार पर डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी के लिए 7 महीने के जिगर के टुकड़े का किया कत्ल, पहले गला दबाया, फिर सीने पर पैर रखकर ले ली जान

    June 9, 2026

    ‘ऊंची जाति’ की लड़की से प्यार, प्रेमिका के घरवालों ने दलित लड़के को पीट-पीटकर मार डाला

    June 9, 2026

    ‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ पत्नी के ऐसा कहते ही पति ने माँ-बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा

    June 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.