Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेजबहार फेस-1 कॉलोनी की भूमि से गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने हटाया अतिक्रमण
    • हनीमून ट्रिप पर गई नवविवाहिता की मौत, मसूरी के होम स्टे में संदिग्ध हालात में मिला शव
    • नया स्कॉर्पियो ले कर जा रहे थे घर, पलटने से 2 लोगों की मौत, 10 लोग घायल 
    • 16 साल के लड़के संग फरार हुई शादीशुदा महिला
    • साड़ी में लड़की ने किया Michael Jackson स्टाइल डांस, मूनवॉक देख लोगों की खुली रह गई आंखें
    • सोलन में सड़क विवाद के बीच अचानक गिरा व्यक्ति और हो गई मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • प्यार में नाकामी : बौखलाए युवक ने दो बहनों को मारी गोली, गिरफ्तार
    • Highway पर जा रहा कैंटर Driver सहित हुआ गायब! चक्करों में पड़ी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»साड़ी में लड़की ने किया Michael Jackson स्टाइल डांस, मूनवॉक देख लोगों की खुली रह गई आंखें
    अजब गजब

    साड़ी में लड़की ने किया Michael Jackson स्टाइल डांस, मूनवॉक देख लोगों की खुली रह गई आंखें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया पर हर दिन डांस से जुड़े हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का दिल जीत लेते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय लड़की ने साड़ी पहनकर Michael Jackson के आइकॉनिक डांस स्टेप्स किए हैं. खास बात यह है कि लड़की ने न सिर्फ शानदार डांस किया, बल्कि अपने अंदाज और कॉन्फिडेंस से लोगों को पूरी तरह हैरान कर दिया. यह वायरल वीडियो कंटेंट क्रिएटर कोमल कुमारी का बताया जा रहा है. वीडियो में वह माइकल जैक्सन के मशहूर गाने ‘Billie Jean’ पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स उनके मूव्स, बैलेंस और एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

    दरअसल, वीडियो की शुरुआत एक मजेदार कॉन्सेप्ट से होती है. इसमें दिखाया गया है कि अगर किसी की मां ने माइकल जैक्सन की फिल्म ‘Michael’ देख ली, तो शायद वह भी उनके डांस स्टाइल की फैन बन जाए. इसी मजेदार स्किट (Skit) से कोमल ने अपना डांस शुरू किया. जैसे ही गाना बजना शुरू होता है, कोमल एक के बाद एक माइकल जैक्सन के मशहूर डांस स्टेप्स करने लगती हैं. उन्होंने वीडियो में रोबोटिक मूव्स, बॉडी आइसोलेशन और सबसे खास और लोकप्रिय मूनवॉक भी किया. लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की हुई कि उन्होंने ये सारे मुश्किल स्टेप्स साड़ी पहनकर किए. आमतौर पर साड़ी में तेज डांस करना आसान नहीं माना जाता, क्योंकि इसमें मूवमेंट काफी सीमित हो जाता है. लेकिन कोमल ने पूरे आत्मविश्वास और शानदार बैलेंस के साथ हर स्टेप को परफेक्ट तरीके से किया.

    सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ
    इस वीडियो को कोमल ने ही अपने खुद के इंस्टाग्राम @komal__aadya पर शेयर किया. शेयर करते ही यह वीडियो वायरल हो गया इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 60 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है. लोगों ने लड़की के डांस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई यूजर्स ने कहा कि रेगुलर डांस आउटफिट में भी माइकल जैक्सन जैसे स्टेप्स करना आसान नहीं होता, लेकिन साड़ी में इस तरह का डांस करना सच में कमाल की बात है. एक यूजर ने लिखा- ” ये तो देसी माइकल जैक्सन है, क्या डांस किया है.” दूसरे यूजर ने लिखा- “तुम सच में बहुत अच्छी डांसर हो.” वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- “Woohooooo… you go girl.” कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर माइकल जैक्सन खुद यह वीडियो देखते, तो शायद वह भी इस परफॉर्मेंस की तारीफ करते. वहीं कई यूजर्स ने इसे भारतीय संस्कृति और ग्लोबल पॉप कल्चर का शानदार मेल बताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मानसून स्पेशल: इस रिमझिम बारिश में घर पर बनाएं क्रिस्पी ‘कॉर्न चीज़ी बॉल्स’, बेहद आसान है रेसिपी

    June 16, 2026

    कटप्पा बना जंगल का राजा, टेंशन में उड़ गए बाल, नजर आया गंजा शेर!

    June 15, 2026

    भारत का सबसे भुतिया गांव, जहां एक पल में गायब हो गए थे 5000 लोग

    June 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.