Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    • छत्तीसगढ़ में दो उप सचिवों का तबादला, सूर्यकिरण अग्रवाल पीएचई और मनोज मिश्रा को मिला मछली पालन विभाग
    • मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी सूची
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    • उज्जैन:महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा-2’ के रंग में रंगे में युवक को VIP एंट्री, वीडियो भी बनाएं सेल्फी खिंचवाई, सुपरवाइजर बर्खास्त
    • गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़…
    • CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…
    • छत्तीसगढ़:जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म आरोपी ने लगाई फांसी, न्यायिक हिरासत में मौत से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»लड़की ने शादी से किया इनकार, सनकी प्रेमी ने लगा दिया HIV इंजेक्शन, परेशान युवती ने दी जान
    क्राइम

    लड़की ने शादी से किया इनकार, सनकी प्रेमी ने लगा दिया HIV इंजेक्शन, परेशान युवती ने दी जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद में हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहा एक 22 साल की लड़की ने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महीने पहले लड़की के पूर्व मंगेतर ने जबरदस्ती उसे HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया था। इसी बात को लेकर लड़की मानसिक तनाव में थी जिसके बाद अब उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

    लड़के के HIV पॉजिटिव होने पर तोड़ी शादी

    पुलिस जांच के अनुसार, लड़की और आरोपी दोनों रिश्तेदार थे और लड़की ने घरवालों ने दोनों की शादी तय की थी। शादी तय होने के बाद लड़की के घरवालों को पता चला कि लड़के के माता-पिता HIV पॉजिटिव है जिसके बाद उन्होंने लड़को को भी जांच कराने को कहा। पिछले साल सितंबर के महीने में हुई जांच में लड़के के HIV पॉजिटिव होने का खुलासा हुआ जिसके बाद लड़की के घरवालों ने यह रिश्ता तोड़ दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया। उसने 11 मार्च को युवती के घर पर ही उसे जबरदस्ती HIV का इंजेक्शन लगा दिया।

    लड़की को शादी के लिए मजबूर करने के लिए लगाया इंजेक्शन

    जांच के अनुसार, आरोपी को लगा कि ऐसा करने से लड़की भी HIV संक्रमित हो जाएगी जिसके बाद लड़की के पास उससे शादी करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। आरोपी के लड़की को HIV संक्रमित इंजेक्शन लगाने के बाद पीड़िता के घरवालों ने पुलिस में मामले की शिकायत कराई थी और पुलिस ने उसे हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। दूसरी तरफ पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन इस पूरी घटना को लेकर वह तनाव में थी।

    सुसाइड नोट में सोशल मीडिया का जिक्र

    मौके से मिले सुसाइड नोट के अनुसार युवती सोशल मीडिया पर इस घटना को जिस तरह से पेश किया जा रहा था, उससे बेहद परेशान थी। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें और अफवाहें फैल रही थीं, जिससे युवती मानसिक रूप से टूट गई थी। इसी तनाव के चलते युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका ने अपनी दादी के घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस मामले में पोचाराम आईटी कॉरिडोर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी के लिए 7 महीने के जिगर के टुकड़े का किया कत्ल, पहले गला दबाया, फिर सीने पर पैर रखकर ले ली जान

    June 9, 2026

    ‘ऊंची जाति’ की लड़की से प्यार, प्रेमिका के घरवालों ने दलित लड़के को पीट-पीटकर मार डाला

    June 9, 2026

    ‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ पत्नी के ऐसा कहते ही पति ने माँ-बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा

    June 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.