Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»करवा चौथ पर सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में आज 10 ग्राम सोना कितना हुआ सस्ता
    BREKING NEWS

    करवा चौथ पर सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में आज 10 ग्राम सोना कितना हुआ सस्ता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज करवाचौथ के दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बीते 6 दिनों से लगातार चढ़ाई के बाद 10 अक्टूबर 2025 को गोल्ड रेट में पहली बार ब्रेक लगा है. 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 1,860 रुपये की गिरावट आई है, वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1,700 रुपये सस्ता हो गया है. अगर आप भी आज अपनी पत्नी के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आज आपके शहर में सोने और चांदी का रेट  क्या है.

    इस साल अब तक सोने की कीमत में 51 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखा जा चुका है. ऐसे में करवाचौथ जैसे मौके पर गोल्ड या सिल्वर गिफ्ट करने से पहले रेट जानना बेहद जरूरी है.

    देश में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के रेट

    आज 10 अक्टूबर को भारत में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 10 ग्राम पर 1,22,290 रुपये हो गया है, जो कल के मुकाबले 1,860 रुपये कम है. वहीं 22 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 1,12,100 रुपये में बिक रहा है, इसमें 1,700 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.

    जानिए आपके शहर में आज सोने का रेट क्या है

    • दिल्ली: 24 कैरेट गोल्ड ₹1,22,440 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट ₹1,12,200 प्रति 10 ग्राम
    • मुंबई: 24 कैरेट ₹1,22,290 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,12,100 प्रति 10 ग्राम
    • चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,22,840 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,12,600 प्रति 10 ग्राम
    • बेंगलुरु: 24 कैरेट ₹1,22,290 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,12,100 प्रति 10 ग्राम
    • हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,22,290 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,12,100 प्रति 10 ग्राम

    चांदी के दाम ने बनाया नया रिकॉर्ड

    सोने के मुकाबले आज चांदी में तेजी देखने को मिली है. चांदी का भाव 3,000 रुपये बढ़कर ₹1,70,000 प्रति किलो हो गया है, जो अब तक का नया ऑल-टाइम हाई है.100 ग्राम चांदी ₹17,000 और 10 ग्राम ₹1,700 के भाव पर मिल रही है.

    MCX पर गोल्ड-सिल्वर में उतार-चढ़ाव

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार सुबह (10 अक्टूबर) गोल्ड और सिल्वर दोनों में मामूली गिरावट दर्ज की गई. सुबह 10 बजे MCX पर गोल्ड दिसंबर फ्यूचर्स ₹1,20,401 प्रति 10 ग्राम पर 0.08% नीचे ट्रेड कर रहा था, जबकि MCX पर सिल्वर दिसंबर फ्यूचर्स ₹1,45,500 प्रति किलो पर 0.56% की गिरावट के साथ चल रहा था .

    इससे पहले गोल्ड ने ₹1,23,677 प्रति 10 ग्राम और सिल्वर ने ₹1,53,388 प्रति किलो का नया रिकॉर्ड हाई बनाया था.

    सोने की गिरावट की वजह

    मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और इजरायल-हमास के बीच हुए सीजफायर डील के बाद निवेशकों ने सेफ हेवन एसेट यानी सोने में प्रॉफिट बुकिंग की. इसी कारण सोने में गिरावट दर्ज की गई.हालांकि, अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से गोल्ड में बड़ी गिरावट नहीं आई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय

    May 10, 2026

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.