Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्माण कार्यो, आवास आबंटन के प्रचलित नियमों, प्रक्रियाओं तथा अनुबंधों एवं अन्य विषयों का करेगी अध्ययन’’
    • भारत का फार्मा सेक्टर : नवाचार और युवाओं के लिए नया आकाश-श्रीमती अनुप्रिया पटेल
    • छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल: तीन महिला अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी
    • सिंघीतराई प्लांट हादसा: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
    • रायपुर और नवा रायपुर के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित, शासन ने जारी किया आदेश
    • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
    • मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»GST में होगा सुधार…स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का दीवाली तोहफा
    BREKING NEWS

    GST में होगा सुधार…स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का दीवाली तोहफा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने कहा कि इस साल दिवाली तक सरकार अगली पीढ़ी के GST सुधार लागू करेगी, जिसे उन्होंने देशवासियों के लिए “बहुत बड़ा तोहफा” बताया. पीएम मोदी ने कहा, “ये दीवाली आपके लिए डबल दीवाली होगी… पिछले आठ सालों में हमने जीएसटी में कई बड़े सुधार किए हैं और अब हम अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार ला रहे हैं. इससे पूरे देश में टैक्स का बोझ कम होगा.”

    मैं देश के लिए कर रहा हूं…

    आजादी के जश्न के मौके पर लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि हम बहुत तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं. मैं ये देश के लिए कर रहा हूं, मेरे लिए नहीं कर रहा हूं. किसी का बुरा करने के लिए नहीं कर रहा हूं. वह कहते हैं कि पिछले दशक में, भारत सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन कर रहा है. लेकिन अब, हमें और भी अधिक ताकत के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. हाल के सालों में, हमने एफडीआई, बीमा क्षेत्र, या भारत में विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों को संचालित करने की अनुमति देने सहित कई सुधार लागू किए हैं.

    ऑपरेशन सिंदूर, सिंधु समझौते पर क्या बोले पीएम

    पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में ऐसी तबाही हुई है कि उसकी नींद उड़ी हुई है और अगर दुश्मनों ने आगे भी कोई हिमाकत की तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा तथा भारत अब ‘न्यूक्लियर ब्लैकमैल’ नहीं सहेगा. उन्होंने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में यह भी कहा कि सिंधु जल समझौता ‘अन्यायपूर्ण और एकतरफा’ है जो भारत को मंजूर नहीं हैं.

    पीएम मोदी ने कहा, ‘‘आज मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के वीर जाबांजों को सलामी देने का अवसर मिला है। हमारे जाबांज सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है.” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सीमा पार से आए आतंकवादियों ने पहलगाम में जिस तरह से कत्लेआम किया, उससे पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था और पूरा विश्व भी चौंक गया था. उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल: तीन महिला अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी

    April 16, 2026

    अंतरिक्ष में निसार और चंद्रयान-2 के सामने आया ‘यमराज’, इसरो की फुर्ती ने बचाई इज्जत!

    April 16, 2026

     महिला आरक्षण का अगर किया विरोध तो हमें होगा फायदा, इतिहास से लें सबक-पीएम

    April 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.