Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मराठी फिल्म ‘बायंगी : पाळायची नाही टाळायची!’ का हुआ अनाउंसमेंट
    • पैर की अंगुली में चोट, साई सुदर्शन सीरीज से बाहर
    • सूर्यग्रहण 12 अगस्त को, इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर
    • पाकिस्तान में Unknown Men का खौफ, खाना खाने के कुछ घंटों बाद मरा मिला लश्कर आतंकी
    • स्मार्ट मीटर बिजली कंपनियों को भेज रहा हेराफेरी की सूचना 
    • परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में 5 लाख गाड़कर भूला किसान, दीमक ने चबा डाले सारे नोट
    • संभल हिंसा: IB करेगा लुक आउट नोटिस जारी, मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा कसने की तैयारी
    • किराए पर ब्वॉयफ्रेंड बुलाने वाली लड़कियां को हैदराबाद पुलिस ने दी चेतावनी,खाली हो जाएगा बैंक खाता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»“वो ऑस्ट्रेलिया गए हैं”, प्रेमी के साथ मिलकर पति की करदी हत्या, 12 फ़ीट गड्ढा खोदकर छिपाई लाश, ससुराल वाले को करती रही गुमराह
    क्राइम

    “वो ऑस्ट्रेलिया गए हैं”, प्रेमी के साथ मिलकर पति की करदी हत्या, 12 फ़ीट गड्ढा खोदकर छिपाई लाश, ससुराल वाले को करती रही गुमराह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात के जामनगर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और अपने ही पति की जान ले ली। इस हत्या को छिपाने के लिए महिला ने पूरे 2 साल तक ससुराल वालों को गुमराह करके रखा और लगातार यह झूठ बोलती रही कि उसका पति काम के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया गया है और वही बसने की तैयारी कर रहा है। लेकिन आखिरकार दो साल बाद इस खौफनाक साजिश से पर्दा उठ ही गया।

    शराब में साइनाइड मिलाकर मार डाला

    पुलिस की जांच में जो बात सामने आई है, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मरने वाले शख्स का नाम जिग्नेश था। उसकी पत्नी पृथ्वी का निलेश नाम के एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों जिग्नेश को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मई 2024 में एक खौफनाक साजिश रची। आरोपियों ने जिग्नेश को शराब में साइनाइड नाम का खतरनाक जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई।

    फैक्ट्री में 12 फीट गहरा गड्ढा खोदकर छिपाई लाश

    हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती लाश को ठिकाने लगाने की थी। जिग्नेश और निलेश ने मिलकर पहले एक फैक्ट्री किराए पर ली हुई थी। पृथ्वी और उसके प्रेमी ने इसी खाली फैक्ट्री को चुना। उन्होंने फैक्ट्री के अंदर ही 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा और जिग्नेश की लाश को वहां दफना दिया ताकि किसी को भी कुछ पता चल ना सके।

    ऑस्ट्रेलिया का फर्जी बहाना बनाकर देती रही झांसा

    पति को ठिकाने लगाने के बाद पृथ्वी ने ससुराल वालों को झूठी कहानियां सुनाना शुरू कर दिया। जब भी परिवार वाले जिग्नेश के बारे में पूछते तो वह कहती कि वह नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं। जब घरवालों ने जिग्नेश का फोन नंबर मांगा, तो शातिर पत्नी बहाना बना देती कि ऑस्ट्रेलिया में वह जिस कंपनी में काम करते हैं, वहां फोन रखने या बात करने की इजाजत नहीं है। इतना ही नहीं, उसने यह झांसा भी दिया कि जैसे ही जिग्नेश को वहां की पीआर यानी परमानेंट रेजिडेंसी मिल जाएगी, वह भारत लौट आएंगे।

    एक जिद ने खोल दी कातिल बीवी की पोल

    इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार के ही एक चचेरे भाई ने खुद ऑस्ट्रेलिया जाने का प्लान बनाया। उसने पृथ्वी से कहा कि वह जिग्नेश का पता और फोन नंबर दे ताकि वह वहां जाकर उससे मिल सके। जब पृथ्वी बार-बार बहाने बनाने लगी, तो परिवार का शक बढ़ गया। इसके बाद पीड़ित के भाई अशोक मावदिया ने 26 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब पृथ्वी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    फैक्ट्री में खुदाई शुरू, अवशेषों की तलाश जारी

    पुलिस अधिकारी (ASP) प्रतिभा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने दो दिनों की पूछताछ के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने सरकारी अधिकारियों और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम के साथ उस खाली फैक्ट्री में खुदाई का काम शुरू करवा दिया है, जहां लाश को दफनाया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या

    August 7, 2026

    बीच-बचाव करने पहुंची नाबालिग, पिता ने गुस्से  में खूंटे से पीट-पीटकर मार डाला

    August 7, 2026

    धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.