Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»iPhone गिफ्ट का लालच देकर महिला को बुलाया, फिर होटल लेजाकर किया दुष्कर्म
    क्राइम

    iPhone गिफ्ट का लालच देकर महिला को बुलाया, फिर होटल लेजाकर किया दुष्कर्म

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    त्रिपुरा में एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला को महंगा iPhone गिफ्ट करने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। साथ ही आरोपी ने महिला को धमकी भी दी है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए अमतली पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक पारितोष दास ने कहा कि आरोपी को शनिवार देर रात भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और 351(2) के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी धलाई जिले के कमलपुर इलाके का रहने वाला है और कुछ महीने पहले उसकी पहचान पीड़िता से फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत बढ़ने लगी।

    पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

    घटना के बाद पीड़िता ने थाने में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसे अगरतला आने के लिए कहा और महंगा iPhone गिफ्ट देने का वादा किया। महिला शनिवार सुबह दवाइयां खरीदने के लिए ट्रेन से अगरतला पहुंची थी। इसके बाद बधारघाट रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आरोपी बाइक से वहां पहुंचा और तय जगह पर ले जाने की बजाय स्टेशन के पास एक होटल में ले गया। पीड़िता का आरोप है कि होटल के कमरे में आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि होटल से निकलते समय आरोपी उसका मोबाइल फोन लेकर चला गया और बाद में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि किसी तरह होटल से निकलने के बाद पीड़िता ने पश्चिम अगरतला महिला पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और शनिवार रात को अगरतला के लक्ष्मीनारायण बाड़ी इलाके में स्थित आरोपी की मोबाइल दुकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। 

    आरोपी ने पुलिस अधिकारियों की डराने की कोशिश

    पुलिस के मुताबिक आरोपी अगरतला में दो मोबाइल फोन दुकानों का मालिक है। उसकी दुकानें सिद्धि आश्रम और लक्ष्मीनारायण बाड़ी इलाके में हैं। वह स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी जाना जाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि थाने लाने के बाद आरोपी ने अपने रसूख और संपर्कों का हवाला देकर पुलिस अधिकारियों को डराने की कोशिश की। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.