Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाले शूटर UP से गिरफ्तार
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»“वो मुझे गलत तरीके से छूता है”…..शादी के बाद मोनालिसा का बड़ा खुलासा, रोते हुए वीडियो किया शेयर…
    मनोरंजन

    “वो मुझे गलत तरीके से छूता है”…..शादी के बाद मोनालिसा का बड़ा खुलासा, रोते हुए वीडियो किया शेयर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज कुंभ मेले से रातों-रात चर्चा में आई मोनालिसा इन दिनों अपनी मुस्लिम फरमान खान के साथ शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादी को लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है। हाल ही में मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया था। कि उनके पति फरमान और उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिसके बाद उनके पिता ने भी बड़ा बयान दिया था कि वह केवल अपनी बेटी को बचाना चाहते हैं। अब इसी बीच मोनालिसा सामने आई है और उसने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गलत तरीके से छूने और व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनालिसा ने अब सुसाइड की धमकी भी दे डाली है।

    मोनालिसा ने दी सुसाइड की धमकी

    मोनालिसा और फरमान की शादी का विवाद अब एक बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार को कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा फूट-फूटकर रो पड़ीं और उन्होंने एक जाने-माने फिल्म निर्देशक (जिनके साथ वे पहले काम कर चुकी हैं) पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। मोनालिसा का दावा है कि वह निर्देशक फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ ‘बदसलूकी’ और ‘घिनौनी हरकतें’ करता है।

    मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर भी लगाए गंभीर आरोप

    मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह निर्देशक उनके और उनके पति के बारे में लगातार झूठ फैला रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, “वह डायरेक्टर कह रहा है कि वह मुझे अपनी फिल्मों में नहीं लेगा। सच तो यह है कि उनके जैसे इंसान के साथ कौन काम करना चाहेगा? वह बहुत ही बुरा इंसान है जो काम के बहाने नाबालिगों के साथ बदतमीजी करता है। मुझे उनका नाम लेते हुए भी शर्म महसूस होती है।“

    मोनालिसा और फरमान ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो जोड़ा काफी डरा हुआ नजर आया। उन्होंने दावा किया कि जगह-जगह उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं और समाज में उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। मोनालिसा ने केरल, मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि अगर उन्हें मदद नहीं मिली, तो उनके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।

    मोनालिसा ने आगे भावुक होकर कहा, “हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अगर हमें अलग करने की कोशिश की गई, तो हम आत्महत्या कर लेंगे। हम दोनों के पास केवल एक ही रास्ता बचा है। अगर दिल्ली की सरकार, मध्यप्रदेश की सरकार, केरल की सरकार हमारी मदद नहीं करती है तो हम दोनों सुसाइड कर लेंगे। इसके अलावा हमारे पास कोई रास्त नहीं बचा है।

    फरमान खान ने भी अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि सिर्फ मुस्लिम नाम होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। फरमान ने आरोप लगाया कि निर्देशक उन्हें ‘आतंकवादी’ कहकर बदनाम कर रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बता दें कि मोनालिसा के माता-पिता इस शादी के खिलाफ हैं, वहीं अब फिल्म जगत से जुड़े लोगों के हस्तक्षेप ने इस मामले को कानूनी और सामाजिक पेचीदगियों में उलझा दिया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘राजा शिवाजी’ से ‘दादी की शादी’ तक

    May 9, 2026

    “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला

    May 9, 2026

    प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम पर 11,45,124 फॉलोअर्स घटे

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.