Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़: पत्नी की प्रेम कहानी सुनकर प्रेमी से शादी कराने पहुंचा पति, मौके पर प्रेमी ने मानी झूठी बात, गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़: पत्नी की प्रेम कहानी सुनकर प्रेमी से शादी कराने पहुंचा पति, मौके पर प्रेमी ने मानी झूठी बात, गिरफ्तार

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की प्रेम कहानी सुनकर उसे उसके प्रेमी से शादी कराने का फैसला किया। पति ने प्रेमी से बातचीत की और दोनों परिवारों को मिलाकर सामाजिक रीति-रिवाजों के तहत पति-पत्नी का संबंध समाप्त कराया।

    लेकिन जैसे ही महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पहुंची, प्रेमी दीपक वर्मा ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता अपने पति के पास लौट आई और उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    शादी के चार दिन बाद शुरू हुई संपर्क की कोशिशें
    महिला की शादी मई में दुर्ग जिले में हुई थी। शादी के चार दिन बाद ही दीपक ने नवविवाहिता को फोन और मैसेज करना शुरू कर दिया। जब पति को यह पता चला, तो उसने पत्नी से बात की और पत्नी ने अपने पुराने संबंधों की पूरी सच्चाई बताई।

    पति-पत्नी अलग हुए सामाजिक रीति-रिवाजों से
    पति ने दीपक से फोन पर बात की, जिसमें दीपक ने स्वीकार किया कि उनका तीन साल से संबंध था और वह महिला को अपने साथ रखना चाहता है। इसके बाद पति ने परिवार वालों की बैठक बुलाई, जहां दोनों को अलग करने का निर्णय लिया गया।

    दीपक ने महिला को धोखा दिया
    शादी टूटने के बाद महिला अपने मायके आ गई, लेकिन दीपक ने उससे संपर्क तोड़ लिया और शादी से भी मना कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपित ने महिला को बरगलाया
    दीपक ने महिला को बार-बार फोन और मैसेज कर विश्वास में लिया, उसे पति से अलग रहने के लिए कहा और साथ रहने का भरोसा दिया। महिला ने उसके झांसे में आकर उसके साथ जाने का निर्णय लिया, लेकिन बाद में दीपक ने उसे थाने छोड़कर फरार हो गया। अब महिला अपने मायके में रह रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण

    July 14, 2026

    लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    July 14, 2026

    लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.