Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»वर्ल्ड गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, रिकॉर्ड 3 पदकों पर जमाया कब्जा
    खेल

    वर्ल्ड गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, रिकॉर्ड 3 पदकों पर जमाया कब्जा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीन के चेंगदू में आयोजित वर्ल्ड गेम्स 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। वर्ल्ड गेम्स के इतिहास में यह भारत का सबसे सफल अभियान रहा। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1989 में हुआ था, जब दो पदक हासिल किए गए थे। ताज़ा सफलता के साथ भारत के कुल वर्ल्ड गेम्स पदक आठ हो गए हैं, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य शामिल हैं।

    भारत की झोली में पहला पदक नम्रता बत्रा ने डाला। उन्होंने वुशु में रजत जीतकर न सिर्फ नया इतिहास रचा, बल्कि इस खेल में भारत को पहला वर्ल्ड गेम्स पदक दिलाया। इसके बाद पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी में ऋषभ यादव ने कांस्य पदक जीतकर भारत को इस स्पर्धा में पहला व्यक्तिगत पदक दिलाया। तीसरी सफलता आनंदकुमार वेलकुमार के नाम रही, जिन्होंने इनलाइन स्पीड स्केटिंग ट्रैक 1000 मीटर स्प्रिंट में कांस्य हासिल किया और रोलर स्केटिंग में भारत को पहली बार वर्ल्ड गेम्स पदक दिलाने का गौरव हासिल किया।

    भारत के वर्ल्ड गेम्स सफर पर नजर डालें तो 1981 में प्रकाश पादुकोण ने पुरुष एकल बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर देश को पहली सफलता दिलाई थी। 1989 में पावरलिफ्टिंग में रेखा मल ने कांस्य और सुमिता लाहा ने रजत जीता। 2013 में कैली में आदित्य स्नेहल मेहता ने स्नूकर में भारत को पहला और अब तक का एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाया। 2022 बर्मिंघम वर्ल्ड गेम्स में अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने मिक्स्ड टीम कंपाउंड तीरंदाजी में कांस्य जीता था। चेंगदू में मिले ये तीन पदक भारत के वर्ल्ड गेम्स इतिहास का नया स्वर्णिम अध्याय बन गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…

    July 18, 2026

    मेट्रो स्टेशन से सीधे जुड़ेंगे बड़े मॉल और कॉम्प्लेक्स

    July 18, 2026

    नीति आयोग की रैंकिंग में निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात

    July 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.