Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू, 3 मार्च को समाप्त, 8 दिनों के लिए रुक जाएंगे शुभ कार्य
    धर्म आस्था

    होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू, 3 मार्च को समाप्त, 8 दिनों के लिए रुक जाएंगे शुभ कार्य

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Holashtak 2026: रंगों और खुशियों के महाउत्सव होली से 8 दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत होती है. हिंदू धर्म में इस अवधि को अशुभ समय माना जाता है. होलाष्टक के आठ दिनों के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता.हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर पूर्णिमा यानी होलिका दहन  तक यह अवधि रहती है.

    होलाष्टक 2026 कब शुरू होगा?

    • होलाष्टक प्रारंभ: 24 फरवरी 2026, मंगलवार
    • होलाष्टक समाप्त: 3 मार्च 2026, मंगलवार

    होलाष्टक के नियम: क्या न करें?

    मान्यता है कि इन 8 दिनों में ग्रहों का स्वभाव काफी उग्र रहता है, इसलिए इस दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता.

    • विवाह व सगाई: इन दिनों शादी-ब्याह या रोका जैसे संस्कार पूरी तरह वर्जित माने जाते हैं.
    • गृह प्रवेश व भूमि पूजन: नए घर में प्रवेश करना या घर की नींव रखना अशुभ माना जाता है.
    • नामकरण व मुंडन: बच्चों के मुख्य संस्कार जैसे मुंडन या नामकरण इस अवधि में नहीं किए जाते.
    • नई खरीदारी: गाड़ी, सोना-चांदी या संपत्ति (जमीन-मकान) जैसी बड़ी खरीदारी टालने की सलाह दी जाती है.
    • नया व्यापार: किसी भी नए व्यवसाय या कार्य की शुरुआत इन दिनों में नहीं करनी चाहिए.

    क्या करना शुभ है?

    होलाष्टक में मांगलिक कार्य वर्जित हैं, लेकिन आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह समय शुभ माना जाता है.

    • भक्ति और जप: भगवान विष्णु और भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है.
    • दान-पुण्य: जरूरतमंदों को अनाज, वस्त्र और धन का दान करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है.
    • होली की तैयारी: इस दौरान होलिका दहन के स्थान की सफाई और लकड़ी इकट्ठा करने का कार्य शुरू किया जाता है.

    धार्मिक मान्यता और महत्व

    पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका के साथ मिलकर भक्त प्रह्लाद को मारने की योजना बनाई थी. इन 8 दिनों में प्रह्लाद को कड़ी यातनाएं दी गई थीं, इसलिए इन दिनों को कष्टकारी और अशुभ माना जाता है.

    (अस्वीकरण;यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कहां हैं महाभारत के अश्वत्थामा? यहां आज भी छिपकर करते हैं शिव जी की पूजा! इस किला में हैं भटकते

    October 31, 2026

    2 नवंबर से सूर्य-चंद्र का अशुभ योग, किन 5 राशि वालों पर पड़ेगा असर?

    October 30, 2026

    दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं ​हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन

    October 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.