Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ, गौ विज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • साबरमती मल्टीमॉडल हब आधुनिक भारत के एकीकृत परिवहन तंत्र का उत्कृष्ट उदाहरण : बी.के. शर्मा
    • जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    • कालूपुर रेलवे स्टेशन पर बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति से रूबरू हुए छत्तीसगढ़ के पत्रकार
    • स्मार्ट मीटर : बिजली मीटर के विकास का अगला स्वाभाविक कदम
    • कोचरब आश्रम: जहाँ बैरिस्टर मोहनदास से ‘महात्मा’ बनने की शुरू हुई यात्रा
    • Poonch में बादल फटने से 2 साल के मासूम समेत 10 की मौत, कई लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘उम्मीद है सदन में तर्क के साथ चर्चा होगी’, मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बयान
    राष्ट्रीय

    ‘उम्मीद है सदन में तर्क के साथ चर्चा होगी’, मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बयान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे और मीडिया से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि सदन में तर्कपूर्ण चर्चा होगी। उन्होंने कहा, ‘चाहे मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों सक्रिय हों तो वे बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। जब दोनों फायदेमंद होते हैं, तो इससे देश का कल्याण होता है और सभी जीवों का भी भला होता है। इसलिए हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून सक्रिय और लाभदायक बना रहे तथा मानसून सत्र भी देश के लिए लाभदायक साबित हो।’ पीएम मोदी ने कहा, ऐसे समय में मानसून सत्र आरंभ हो रहा है, जब देश ने स्पिरिट पकड़ ली है। संसद का सत्र उस स्पिरिट को ऊर्जा से भर सकता है। सांसद किसी भी दल के हों, उनके पास लंबा अनुभव है। मिलजुलकर देश को आगे ले जाने की चर्चा होना आज के वक्त की मांग है। तर्क-तथ्य के साथ सदन की चर्चा को मजबूत किया जाए। हर आवाज को सम्मान मिले। मैं सदन में चर्चा के लिए सभी सांसदों को निमंत्रण देता हूं।

    भारत 7.7% की ग्रोथ से आगे बढ़ा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘… लगातार कहीं न कहीं युद्ध की स्थिति बनती है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण भारत में भी एक संकट का बहुत बड़ा कारण रहा था। इससे हर विषय में अनेक बाधाएं आई थीं। इसके बाद भी भारत 7.7% की ग्रोथ से आगे बढ़ा… यह भारत के सामर्थ्य का परिचय है…’

    देश में ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, राजस्थान में पिछले दिनों सबसे बड़ी रिफाइनरी देश को समर्पित की गई। कुछ दिन पूर्व ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन शुरू की। दुनिया के चंद देशों में ही ये ट्रेन चल रही है। भारत की ये ट्रेन सबसे ताकतवर और सबसे लंबी है। भारतीय इंजीनियरों, उद्यमी, युवा और श्रमिक जो देश के लिए काम कर रहे हैं, यह उसी का परिणाम है।

    भारतीय युवा स्टार्ट ने हासिल किए नए मुकाम

    भारत के युवा स्टार्टर ने सिद्धि हासिल की है। भारतीय युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। स्काईरूट स्टार्टअप है। उसमें जो युवा काम कर रहे उनकी औसतन उम्र 28 वर्ष है। भारतीय नौजवानों ने अंतरिक्ष में भारत का झंडा गाड़ है। ये बातें आत्मविश्वास से भर देती हैं। भारत का प्रोफाइल दुनिया में सर्वमान्य बनता जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NCPI को बुलाए जाने पर मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का वॉकआउट

    July 20, 2026

    Breaking News :-सोनम वांगचुक ने तोड़ी भूख हड़ताल, CJP ने जेपी नड्डा को सौंपी अपनी मांगें, अमित शाह-धर्मेंद्र प्रधान की मीटिंग

    July 20, 2026

    CJP का संसद चलो मार्च : प्रदर्शनकारियों की भीड़ हुई बेकाबू, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.