Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद…
    लाइफस्टाइल

    न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आमतौर पर आपने देखा होगा कि न्यू बोर्न बेबी का ज्यादातर समय सोने और दूध पीने में ही गुजरता है. ऐसे में नए पेरेंट्स के लिए यह समझना आसान नहीं होता कि उनके बच्चे आखिर कितनी देर सोएं तो उसे नॉर्मल माना जाए. खास बात यह है की जन्म के बाद शुरुआती महीनाें में बच्चों का कोई कोई तय स्लीप शेड्यूल नहीं होता है. कई बार वह दिन में ज्यादा सोते हैं और रात में जागते हैं.

    इसे लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पूरी तरह नॉर्मल प्रोसेस होता है. क्योंकि न्यू बॉर्न बेबी को दिन और रात का फर्क समझने में समय लगता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की नींद जरूरी है और इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं.

    दिन और रात में कितनी नींद लेते हैं न्यू बॉर्न बेबी?

    एक्सपर्ट्स के अनुसार न्यू बॉर्न बेबी आमतौर पर दिन में लगभग 8 से 9 घंटे और रात में करीब 8 घंटे सो सकते हैं. यानी कुल मिलाकर वह 14 से 17 घंटे तक नींद ले सकते हैं. हालांकि यह नींद एक साथ नहीं होती, बल्कि छोटे-छोटे हिस्सों में बंटी होती है. शुरुआत की दो महीनाें में बच्चा 30 मिनट से 3 घंटे तक सोता है, फिर दूध के लिए जागता है. इस समय बच्चों का पेट छोटा होता है, इसलिए उन्हें दो हर दो से तीन घंटे में दूध की जरूरत पड़ती है. यही वजह है कि उसकी नींद बार-बार टूटती है. वहीं ज्यादातर बच्चे 3 महीने की उम्र से पहले लगातार 6 से 8 घंटे की नींद नहीं ले पाते हैं. कई बच्चों में यह आदत 6 महीने के बाद विकसित होती है.

    इतना ज्यादा क्यों सोते हैं बच्चे?

    डॉक्टर बताते हैं कि न्यू बॉर्न बेबी तेजी से बढ़ रहे होते हैं. उनके दिमाग और शरीर का विकास बहुत तेज गति से चलता है. इस विकास के लिए भरपूर नींद की जरूरत होती है. नींद के दौरान ही शरीर ग्रोथ और विकास से जुड़े जरूरी काम करता है. वहीं अगर किसी पेरेंट्स को लगे कि बच्चा बहुत ज्यादा सो रहा है या असामान्य रूप से सोता है तो एक्सपर्ट से सलाह लेना भी जरूरी होता है. कई बार बुखार, इन्फेक्शन या दूसरी समस्याओं की वजह से भी बच्चा ज्यादा सो सकता है.

    न्यू बॉर्न बेबी की नींद के अलग-अलग स्टेज

    बच्चों की नींद भी बड़ों की तरह अलग-अलग स्टेज में बंटी होती है. इसमें दो मुख्य अवस्थाएं होती है, जिसमें REM और Non-REM नींद होती है. REM स्टेज में बच्चे हल्की नींद में होते हैं, आंखें तेजी से हिलती हैं और कभी-कभी शरीर भी हल्का मूव करता है. वहीं नवजात अपनी कुल नींद का बड़ा हिस्सा इसी अवस्था में बिताता है. वही Non-REM नींद में गहरी नींद शामिल होती है, जिसमें  बच्चा शांत रहता है और शरीर लगभग स्थिर रहता है. वहीं कई बार बच्चे गहरी नींद से हल्की नींद में आते हैं, समय थोड़ी देर के लिए जग भी सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध के पैकेट पर नीला, हरा या नारंगी रंग क्यों होता है? जानिए भारतीय डेयरी ब्रांड्स के इस ‘सीक्रेट’ कलर कोड का मतलब…

    May 3, 2026

    क्या आप जानते हैं कि हमें एसी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए…AC में आग की मुख्य वजहें…

    May 3, 2026

    पारंपरिक पराठे में लगा ‘पेरी-पेरी’ का तड़का, सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह फ्यूजन रेसिपी

    April 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.