Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पति ने मुखौटा लगाकर अपनी पत्नी आरती की बेरहमी से कर दी हत्या…अनाथ हुई 7 साल की मासूम
    क्राइम

    पति ने मुखौटा लगाकर अपनी पत्नी आरती की बेरहमी से कर दी हत्या…अनाथ हुई 7 साल की मासूम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश– शाहजहांपुर में बदले की एक ऐसी आग दहकी, जिसने सबको सुन्न कर दिया. एक सिरफिरे पति ने चेहरे पर मुखौटा लगाकर अपनी पत्नी की बेरहमी हत्या कर दी और उसके प्रेमी को तेजाब से नहला दिया. बुधवार सुबह करीब 6 बजे, जब लोग एक-दूसरे को होली की बधाई देने की तैयारी कर रहे थे, आरोपी मनमोहन पांडेय अपने चेहरे पर मुखौटा लगाकर आरती और बृजदीप के घर पहुंचा. 

    दरवाजा खुलते ही आरोपी ने ‘होली’ का झांसा देकर पहले गुलाल फेंका. जैसे ही बृजदीप संभल पाता, आरोपी ने बोतल से उस पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. शोर सुनकर बाहर आई पत्नी आरती (31) पर मनमोहन ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और बेरहमी से उसका गला रेत दिया. 

    जानकारी के अनुसार, मनमोहन पांडेय और आरती की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी. उनकी एक 7 साल की बेटी भी है. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन था. आरती अपने परिचित बृजदीप के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी और दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे. इसी बात से खुन्नस खाए मनमोहन ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

    इस खूनी संघर्ष में बृजदीप ने झुलसने के बावजूद आरोपी का मुकाबला किया, जिसमें हमलावर मनमोहन भी घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया. इस सनकी वारदात के बाद 7 साल की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है और पिता सलाखों के पीछे जाने की तैयारी में है. चौक कोतवाली पुलिस ने पीड़ित बृजदीप की तहरीर पर आरोपी पति मनमोहन पांडेय के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…

    April 21, 2026

    प्रयागराज में नशे के दौरान हुए झगड़े में ईंट से कूचलकर दोस्त की हत्या

    April 21, 2026

    नशेड़ी बेटे ने पैसे न मिलने पर मां को उतारा मौत के घाट

    April 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.