Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पति 18 महीने से सऊदी में, पत्नी यहां प्रेग्नेंट… वतन लौटते ही कुछ घंटों बाद मिली मौत
    क्राइम

    पति 18 महीने से सऊदी में, पत्नी यहां प्रेग्नेंट… वतन लौटते ही कुछ घंटों बाद मिली मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     बिहार के किशनगंज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां 18 महीनों बाद सऊदी अरब से अपने वतन लौटा युवक का  सड़क किनारे शव बरामद हुआ। 

    एक्सीडेंट का झूठा नाटक 

    मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शख्स की पहचान भागपुनास गांव निवासी एहसान रजा के रुप में हुई है। शुरुआत में आरोपियों ने इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस गहन तफ्तीश से चौंकाने वाले खुलासे हुए है। शव के घाव एक्सीडेंट जैसे नहीं लग रहे थे। शक होने पर जब पुलिस ने एहसान की पत्नी, शमरीन ताज को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल टेस्ट कराया, तो होश उड़ाने वाला खुलासा हुआ। शमरीन दो महीने की गर्भवती पाई गई, जबकि उसका पति पिछले 18 महीनों से विदेश में था। इसी एक सुराग ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

    अवैध संबंधों के चलते रची खौफनाक साजिश

    पुलिस की पूछताछ में शमरीन ने कबूला कि उसका अपने चचेरे भाई सिराज अंजुम के साथ निकाह से पहले ही प्रेम प्रसंग था। पति के विदेश जाने पर दोनों फिर करीब आ गए। जब शमरीन को पता चला कि एहसान वापस लौट रहा है, तो उसे अपने अवैध संबंधों और गर्भवती के उजागर होने का डर सताने लगा। बदनामी से बचने के लिए दोनों ने एहसान को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

    इफ्तारी का झांसा देकर रास्ते में ही उतार दिया मौत के घाट

    साजिश के तहत, शमरीन ने एहसान को फोन कर इफ्तारी के लिए अपने मायके बुलाया। जैसे ही एहसान बाइक से निकला, रास्ते में घात लगाए बैठे प्रेमी सिराज ने हमला कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…

    April 21, 2026

    प्रयागराज में नशे के दौरान हुए झगड़े में ईंट से कूचलकर दोस्त की हत्या

    April 21, 2026

    नशेड़ी बेटे ने पैसे न मिलने पर मां को उतारा मौत के घाट

    April 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.