Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अश्लील फोटो और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देता है पति, पत्नी महिला दरोगा ने की कार्रवाई की मांग
    क्राइम

    अश्लील फोटो और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देता है पति, पत्नी महिला दरोगा ने की कार्रवाई की मांग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार पुलिस की एक महिला दारोगा ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह निजी पलों के वीडियो वायरल करने की धमकी देता है और इसी के जरिए लगातार ब्लैकमेल करता है। पीड़िता ने इस मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

    पति ने जमीन अपने नाम कराई

    पीड़ित महिला सब-इंस्पेक्टर उषा कुमारी के अनुसार, उनकी शादी 14 फरवरी 2023 को पटना के सदर कोर्ट में गृह विभाग में एएसओ सुमित कुमार मंडल से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, पति, सास-ससुर, देवर और ननद समेत कुल 10 लोग दहेज की मांग को लेकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनसे 55 लाख रुपये का लोन लेकर पटना के 70 फीट रोड पर एक कट्ठा जमीन खरीदी, जिसे पति ने अपने नाम कर लिया। जबकि उस लोन की अदायगी अब भी उनसे ही कराई जा रही है।

    अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप

    पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 4 अप्रैल 2026 को ससुराल पक्ष ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और मंगलसूत्र से गला दबाकर हत्या की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए, जिससे उनकी जान बच सकी। स्थानीय लोगों ने ही उनकी बहन को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर बहन ससुराल पहुंचीं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का यह भी कहना है कि उनके पति ने निजी पलों के कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बना रखे हैं, जिनके जरिए उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप है कि उनकी बात नहीं मानने पर इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जाती है।

    पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वह मूल रूप से मधुबनी की रहने वाली हैं और वर्तमान में पटना के नवीन पुलिस लाइन में पदस्थापित हैं, जबकि उनका निवास गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.