Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»मैं पक्का राष्ट्रवादी, अन्नामलाई बोले, मोदी-शाह से रिश्ते अब दोस्ताना नहीं
    राष्ट्रीय

    मैं पक्का राष्ट्रवादी, अन्नामलाई बोले, मोदी-शाह से रिश्ते अब दोस्ताना नहीं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई: बीजेपी छोड़ने वाले नेता के. अन्नामलाई के तमिलनाडु में नए आंदोलन ‘वी, द लीडर्स’ (We, the Leaders) के 19 लाख समर्थक हो चुके हैं। तमिलनाडु बीजेपी के कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा देकर उनके अभियान को जॉइन किया है। जब अन्नामलाई ने बीजेपी से त्यागपत्र दिया तब उनके राजनीतिक भविष्य पर कई सवाल खड़े किए गए। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी प्लानिंग और फैसलों पर बात की। अन्नामलाई ने स्पष्ट किया कि वह पक्के राष्ट्रवादी हैं। उनके मोदी और अमित शाह के साथ संबंध सभ्य बने रहेंगे, लेकिन दोस्ताना नहीं होंगे। उन्होंने थलपति विजय से प्रेरित होकर अलग राजनीतिक पार्टी बनाने और उपचुनाव लड़ने जैसे चर्चाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने डीएमके और एआईडीएमके की हार पर अपनी राय रखी।

    बीजेपी में नजरिये का फर्क
    अन्नामलाई ने कहा कि बीजेपी में मिली जिम्मेदारियों ने उन्हें बेहतर इंसान बनाने में मदद की, इसके लिए वह पार्टी के शुक्रगुजार रहेंगे। हालांकि बीजेपी के साथ सोच और नज़रिए में कुछ फ़र्क था। वह चाहते थे कि बीजेपी को तमिलनाडु में अपने दम पर खड़ा होना चाहिए। साथ ही, ज़मीनी स्तर के नेता तैयार करने चाहिए और तमिलनाडु को प्राथमिकता देनी चाहिए। तमिलनाडु के लोगों को लगता है कि फैसले दिल्ली से लिए जाते हैं। यह प्रदेश के हिसाब से सही नहीं है। वह चाहते थे कि तमिलनाडु में क्षेत्रीय जमीनी नेता होने चाहिए। इन सब कारणों से बंधा हुआ महसूस कर रहे थे। अन्नामलाई ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद से ही अलग होना चाहते थे, दिसंबर 2025 में उन्होंने पार्टी के नेताओं को अपने विचार से अवगत करा दिया था। फिर एक जून को उन्होंने खुद को बीजेपी से अलग कर लिया।

    विजय की तारीफ की मगर

    वी, द लीडर्स अभियान के प्रमुख अन्नामलाई ने कहा कि वह कभी भी तमिलनाडु में AIADMK के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं रहे। बीजेपी उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाना चाहती थी, मगर उनके लिए एक सीट नहीं चुन सकी। विजय की पार्टी TVK की सफलता पर उन्होंने कहा कि पैसों की ताकत और जातिगत समीकरण तोड़ने के लिए करिश्माई छवि वाले नेता की जरूरत होती है। थलपति विजय ने अपने करिश्मे से इसे हासिल किया। DMK के ख़िलाफ़ एंटी-इनकंबेंसी (सत्ता-विरोधी लहर) बहुत मज़बूत थी, जो विजय की जीत की एक वजह थी। उन्होंने कहा कि करिश्माई राजनीति को एक हद तक ही आगे ले जा सकता है। तमिलनाडु को ऐसे नेताओं की ज़रूरत है जो गवर्नेंस पर ध्यान दें, सबूतों के आधार पर काम करें, चुनाव लड़ें और लोगों के सामने जाएं। अन्नामलाई ने माना कि उन्हें लगता था कि विजय अच्छा करेंगे, हालांकि इतने बड़े वोट शेयर की उम्मीद नहीं थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    TMC और उद्धव सेना के बागी सांसदों से बोले ‘चिंता की बात नहीं, मैं आपके साथ हूं’ : पीएम मोदी

    August 7, 2026

    कांग्रेस हाईकमान ने एआईसीसी में किया बड़ा फेरबदल, जगदीश चंद्र को बनाया UP का नया एआईसीसी सचिव

    August 7, 2026

    “यही बात BJP और RSS को भी समझाएं”, मोहन भागवत के Gen-Z वाले बयान पर अभिजीत दीपके का पलटवार

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.