Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्माण कार्यो, आवास आबंटन के प्रचलित नियमों, प्रक्रियाओं तथा अनुबंधों एवं अन्य विषयों का करेगी अध्ययन’’
    • भारत का फार्मा सेक्टर : नवाचार और युवाओं के लिए नया आकाश-श्रीमती अनुप्रिया पटेल
    • छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल: तीन महिला अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी
    • सिंघीतराई प्लांट हादसा: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
    • रायपुर और नवा रायपुर के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित, शासन ने जारी किया आदेश
    • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
    • मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»‘100 प्रतिशत फिट नहीं हूं…’, कोहली ने चोट पर खुद दिया बड़ा बयान
    खेल

    ‘100 प्रतिशत फिट नहीं हूं…’, कोहली ने चोट पर खुद दिया बड़ा बयान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है. जितनी तारीफ उनकी बैटिंग की होती है, उतनी ही तारीफ उनकी फिटनेस की भी होती है, लेकिन इस समय विराट चोटिल हैं. वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले चोटिल हुए थे. हालांकि, फिर भी वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले और 49 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. लखनऊ के खिलाफ मैच के बाद विराट ने अपनी इंजरी पर बड़ा बयान दिया है. 

    विराट कोहली से जब मैच के बाद उनके घुटने की चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “पिछले मैच से काफी बेहतर है, लेकिन फिर भी शत प्रतिशत फिट नहीं हूं. पिछले मैच में घुटने में सूजन थी. यहां तक कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी पिछले चार-पांच दिन से मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा था. अपने जज्बे से खुश हूं. मुझे मैच खत्म करना चाहिए था.”

    चिन्नास्वामी के बैटिंग विकेट पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी. रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो गया था. ऐसे में मैच के बाद विराट कोहली से जब पिच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “पिच पर घास ज्यादा नहीं थी. यह सामान्य से धीमी थी. पिछले कुछ दिन काफी गर्म रहे हैं. पिच थोड़ी अलग थी. मेरा इरादा पावरप्ले में ही विरोधी टीम से मैच छीन लेना था. आज अपने खेलने के तरीके से मैं खुश हूं.”

    पहली बार आईपीएल में 49 रनों पर आउट हुए किंग कोहली

    बता दें कि आईपीएल में पहली बार विराट कोहली इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले और 49 रनों की शानदार पारी खेली. वह 34 गेंद में 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे. आईपीएल में पहली बार किंग कोहली 49 रनों पर आउट हुए. इस मैच में लखनऊ ने पहले खेलने के बाद सिर्फ 146 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी ने 29 गेंद पहले लक्ष्य का पीछा कर लिया. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    धोनी ने दी सलाह, फिर नूर अहमद ने किया शानदार प्रदर्शन, बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

    April 15, 2026

    सीएसके जीत के जोश से लबरेज, केकेआर को अभी भी तलाश

    April 14, 2026

    हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया,21 वर्षीय साकिब हुसैन और 24 साल के प्रफुल्ल हिंगे ने 4-4 विकेट लेकर मचाया तहलका

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.