महुआ मोइत्रा के तीखे आरोप पर IAS मुरुगन ने सुना दिया दो टूक

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक (एसईआरओ) आईएएस सी. एस. मुरुगन के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। इस जंग की शुरुआत तब हुई जब महुआ मोइत्रा ने 18 फरवरी को एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि सी. मुरुगन गुप्त व्हाट्सऐप समूहों के जरिए माइक्रो-ऑब्जर्वर्स को मतदाता सूची से नाम हटाने संबंधी गलत निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन है और चुनाव आयोग से इस पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि मुरुगन ने बिना किसी का नाम लिए अपने एक्स पोस्ट में जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि उनके पास तस्वीर में दिखाए गए जितनी बंदूकें नहीं हैं। उनके इस बयान को महुआ के आरोपों पर पलटवार माना जा रहा है। आइए जानते हैं पूरा विवाद
महुआ मोइत्रा ने बोला था हमला
दरअसल महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स अकाउंटर पर एक फोटो शेयर करते हुए सी मुरुगन पर हमला बोला था। उन्होंने एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि प्रिय @ECISVEEP कृपया अपने रोल ऑब्ज़र्वर सी. मुरुगन IAS 2007 टी बोर्ड के डिप्टी चेयरपर्सन को कंट्रोल करें, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए माइक्रो ऑब्ज़र्वर को सीक्रेट व्हाट्सएप ग्रुप पर गलत निर्देश दे रहे हैं।
सी मुरुगन ने भी दिया जवाब
महुआ मोइत्रा का इस ट्वीट का जवाब सी मुरगन ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, डिस्क्लेमर: मेरे पास उतनी बंदूकें नहीं हैं जितनी तस्वीर में दिखाई गई हैं। हालांकि, मुझे अलग-अलग तरह की बंदूकें चलाने की ट्रेनिंग मिली थी और तमिलनाडु में अपनी साढ़े चार साल की पुलिस सर्विस के दौरान मैंने उन्हें कानूनी तौर पर और अच्छे से इस्तेमाल किया था। यह पोस्ट टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर जवाबी हमला माना जा रहा है।
कौन हैं सी मुरुगन
सी. मुरुगन पश्चिम बंगाल कैडर के 2007 बैच के IAS ऑफिसर हैं। उनका जन्म 7 मई 1976 को हुआ था। उन्होंने तमिलनाडु एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, कोयंबटूर से B.Sc. और केरल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से M.Sc. की डिग्री ली है। मुरुगन NSATI में एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इंग्लिश और तमिल में अच्छे होने के कारण, उन्होंने अलग-अलग कामों में अपनी एडमिनिस्ट्रेटिव स्किल्स दिखाई हैं



