Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उदयनिधि को ‘पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी
    • कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…
    • बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
    • फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
    • सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
    • पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
    • डाबर पर FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट, उठा लोगों का भरोसा
    • छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘होर्मुज नहीं खुला तो फिर शुरू करेंगे गोलीबारी’, ट्रंप की ईरान को धमकी
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘होर्मुज नहीं खुला तो फिर शुरू करेंगे गोलीबारी’, ट्रंप की ईरान को धमकी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    US Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान में भले ही 14 दिन का युद्धविराम हो गया है, लेकिन जुबानी जंग और ट्रंप की धमकी बदस्तूर जारी है. गुरुवार (भारतीय समयानुसार) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर एक बार धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर किसी कारण ईरान ने डील तोड़ा तो इस बार अमेरिका बहुत बड़ा हमला करेगा. ट्रंप ने कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि इस बार का हमला बहुत बड़ा और घातक होगा. ट्रंप ने ये भी कहा कि जब तक पक्की डील नहीं हो जाती तब तक अमेरिका की सेना, जहाज और हथियार ईरान के आसपास तैनात रहेंगे.

    ट्रंप ने कहा- ईरान को नहीं बनने देंगे परमाणु शक्ति

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर कहा- अमेरिका ने ईरान और उसके आसपास अपने सभी जहाज, विमान और सैनिकों को तैनात रखा है. ताकि अगर जरूरत पड़ी तो ईरान को पूरी ताकत से कुचला जा सके. अमेरिका ने साफ किया है कि किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे.

    होर्मुज खुला और सुरक्षित रहेगा- ट्रंप

    ट्रंप ने अपने बयान से होर्मुज को लेकर अपनी रणनीति भी साफ कर दी है. उन्होंने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुला और सुरक्षित रहेगा. यानी अमेरिकी होर्मुज पर ईरान के दावे को खारिज कर रहा है. ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है और आराम कर रही है. सेना अपनी अगली विजय का इंतजार कर रही है.

    दो हफ्ते के सीजफायर पर अमेरिका-ईरान हुए सहमत

    अमेरिका और ईरान बीते दिन को दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमत हुए हैं. हालांकि, समझौते की पूरी शर्तें सार्वजनिक नहीं हुई हैं और दोनों देशों के दावे एक-दूसरे से अलग हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का कहना है कि समझौते से उसे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की अनुमति मिलेगी. ईरान ने यह भी संकेत दिया कि उसे यूरेनियम संवर्धन जारी रखने की अनुमति होगी. साथ ही युद्ध समाप्त करने के लिए उसकी मांगों में क्षेत्र से अमेरिकी बलों की वापसी, प्रतिबंध हटाना और जब्त संपत्तियों की वापसी भी शामिल हैं. वहीं ट्रंप ने शुरुआत में कहा था कि ईरान ने ‘मानने योग्य’ 10-सूत्री योजना का प्रस्ताव रखा है, लेकिन ईरान का संस्करण सामने आने पर ट्रंप ने इसे धोखाधड़ी करार दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्र ने समन जारी कर Meta अधिकारियों को दिल्ली बुलाया

    August 4, 2026

     जापान में फिर लगे भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार, ‘धुरंधर’ वाले उजैर बलोच के भाई लियारी में घर के बाहर मारी गोली

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.