पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सेना को आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है। हालांकि, इस हमले पर कुछ नेता राजनीतिक टिप्पणियां भी कर रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे, और उनके इस बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है।
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “पहले जब हमला हुआ था और हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे, तब चुनाव चल रहे थे, लेकिन आज तक मुझे नहीं पता चला कि आखिर वह सर्जिकल स्ट्राइक कहां हुई, कहां आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान में हमला कहां हुआ था। अगर हमारे देश में कोई बम गिरता है तो क्या किसी को इसका पता नहीं चलेगा? ये लोग कहते हैं कि पाकिस्तान में हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, लेकिन मुझे तो कहीं कुछ नहीं दिखा, न कोई जानकारी मिली।”
#WATCH | Delhi: Former Punjab CM and Congress MP Charanjit Singh Channi says, “…Till date, I could not find where the (surgical) strike took place, where men were killed at that time and where this happened in Pakistan. Will we not find out if a bomb is dropped in our country?… pic.twitter.com/lHl3DAwvCo
— ANI (@ANI) May 2, 2025
इसके साथ ही चन्नी ने पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की दूसरी बैठक के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में कांग्रेस ने सरकार को आश्वासन दिया है कि पार्टी देश की एकता और अखंडता के लिए आतंकवाद को समाप्त करने में सरकार के साथ खड़ी है।

