Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पिता ही बन जाए हैवान तो बेटी किसपर करे भरोसा?14 साल की बेटी के साथ …
    क्राइम

    पिता ही बन जाए हैवान तो बेटी किसपर करे भरोसा?14 साल की बेटी के साथ …

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली–  पहाड़गंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।मां के गांव जाने पर पिता बना हैवान, यहां एक छठी क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके साथ दुष्कर्म उसके अपने पिता ने ही किया है। पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के माता-पिता के साथ पुलिस स्टेशन आई थी और वहां आकर उसने अपने पिता द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार वह बहुत डरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, 14 साल की पीड़िता अपने दोस्त के माता-पिता के साथ रविवार को पहाड़गंज थाना आई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां 15 दिन से अपने गांव बिहार गई हुई है। इसी दौरान उसके पिता ने मौके का फायदा उठाते हुए शनिवार रात को उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि इस तरह की घटना 4 से 5 बार हो चुकी है। पीड़िता ने बताया कि उसने इसका विरोध किया, लेकिन फिर भी उसके पिता ने उसे ही धमका दिया और न ही बेटी के दर्द में चीखने पर उस बेरहम पिता का दिल पसीजा। साथ ही पीड़िता ने कहा कि उसे अपने छोटे भाई-बहनों की सुरक्षा की भी चिंता है।

    पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसके पिता ने उसे यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी थी। पीड़िता बहुत डरी हुई थी। उसने बताया कि उसका पिता उसकी मां को बहुत बेरहमी से पीटता था। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पीड़िता के आरोपी पिता के खिलाफ BNS की धारा 64(2) और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने पीड़िता के बयान को दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर भी घटनास्थल का परीक्षण किया है। साथ ही जरूरी सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने उन सभी बातों को स्वीकार लिया है जो पीड़िता ने अपने बयान में अपने पिता पर आरोप लगाए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हत्या के आरोप में मां-भाई गिरफ्तार, प्रेमी से शादी करना चाहती थी बेटी

    July 7, 2026

    दरिंदगी के बाद 12 साल की बच्ची को तालाब में जिंदा फेका, दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

    July 7, 2026

    मंदिर में पूजा करने गए व्यवसायी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.