Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अगर आप भी ऑनलाइन ‘परफेक्ट मैच’ की तलाश में हैं, तो जरा संभल जाइए,AI की दुल्हन ने बैंक अकाउंट कर दिया खाली…
    क्राइम

    अगर आप भी ऑनलाइन ‘परफेक्ट मैच’ की तलाश में हैं, तो जरा संभल जाइए,AI की दुल्हन ने बैंक अकाउंट कर दिया खाली…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप भी शादी के लिए ऑनलाइन ‘परफेक्ट रिश्ता’ ढूंढ रहे हैं, तो रुकिए, कहीं ऐसा न हो कि सहनाई बजने से पहले ही आपका बैंक खाता साफ हो जाए. दरअसल, कानपुर साइबर पुलिस ने एक ऐसे ही ‘फर्जी मैरिज ब्यूरो’ का भंडाफोड़ किया है, जो दूल्हा बनने का सपना देखने वाले कुंवारों को अपने जाल में फंसा कर कंगाल बना रहा था.

    इस गिरोह का मास्टरमाइंड रंजीश कुमार गौड़ छत्तीसगढ़ से आकर कानपुर में ‘शादी मैच’ नाम की दुकान चला रहा था. ये लोग इंटरनेट से लड़कियों की तस्वीरें चुराते थे, फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फोटो एडिटिंग टूल्स से उन्हें इतना खूबसूरत और ‘अप्सरा’ जैसा बना देते थे कि कोई भी कुंवारा फिदा हो जाए.

    फंसाने के लिए रखी गई महिला टेलीकॉलर

    महिला टेलीकॉलर ​लड़की बनकर बात करती थीं, खेल यहीं खत्म नहीं होता था, जब कोई लड़का फोटो देखकर जाल में फंसता, तो कॉल सेंटर की ट्रेंड महिला कर्मचारी खुद नकली नाम से लड़की बनकर मीठी-मीठी बातें करती थीं. लड़कों को लगता कि उनकी बात होने वाली जीवनसंगिनी से हो रही है, जबकि वो ठगों की जाल में फंस चुके होते थे.

    ऐसे ऐंठते थे पैसे

    इस गैंग ने ठगी के लिए ‘PRANK PAYMENT’ नाम का ऐप डाउनलोड कर रखा था. ये पीड़ितों को फर्जी स्क्रीनशॉट भेजते थे कि देखो, लड़की वालों ने तो मैरिज ब्यूरो की फीस जमा कर दी है, अब बस आपकी तरफ से पेमेंट बाकी है. लाज के मारे लड़का तुरंत पैसे ट्रांसफर कर देता था.

    चंदेश नाम के एक पीड़ित से जब इन लोगों ने शादी के नाम पर ₹4,00,000 रुपये ठग लिए, तब पुलिस हरकत में आई. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि अपराध दर्ज होने के बाद साइबर सेल ने जब इस फर्जीवाड़े के अड्डे पर छापा मारा, तो मौके से 43 कीपैड फोन, 13 एंड्रॉइड फोन, 3 कंप्यूटर और भारी मात्रा में दस्तावेज मिले. मुख्य आरोपी रंजीश सलाखों के पीछे है और 23 महिला टेलीकॉलर्स से कड़ाई से पूछताछ चल रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…

    June 18, 2026

    Ludhiana में पारिवारिक रंजिश के कारण युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

    June 18, 2026

    दिल्ली के पॉश इलाके में खून से लथपथ मिला नौकरानी का शव, डॉक्टर ने कबूला जुर्म, पहले बैट से पीटा, फिर चाकू घोंपा

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.