Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»गले में सूजन और खराश की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय
    खानपान-सेहत

    गले में सूजन और खराश की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बारिश के मौसम में, जब हमारी इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है, तो सर्दी-खांसी और गले से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। कई बार तो गला बैठ जाता है और इन्फेक्शन भी हो जाता है। गले में खराश के कई कारण हो सकते हैं, जैसे धूप से आकर तुरंत ठंडा पानी पी लेना या फिर गले में इन्फेक्शन। लेकिन घबराएं नहीं, कुछ घरेलू उपायों से आप इस समस्या से जल्द राहत पा सकते हैं।

    इन घरेलू उपायों से मिलेगा गले को आराम:

    नमक के पानी से गरारा:

    गले की खराश के लिए यह सबसे आसान और असरदार तरीका है। नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। एक चौथाई चम्मच नमक को एक गिलास गुनगुने पानी में घोलें। दिन में तीन से चार बार इस पानी से गरारे करें, आपको तुरंत आराम मिलेगा।

    हल्दी का दूध:

    हल्दी अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है, और यह गले की खराश से निपटने में बहुत फायदेमंद है। एक गिलास पानी में एक चम्मच हल्दी डालकर पाँच मिनट तक उबालें। इस पानी से दिन में दो से तीन बार गरारे करें। यह गले की सूजन और दर्द दोनों में राहत देगा।

    कैमोमाइल चाय:

    यह चाय औषधीय गुणों से भरपूर होती है और गले के इन्फेक्शन और खराश से छुटकारा दिला सकती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण आँखों, नाक और गले की सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

    स्टीम है फायदेमंद:

    अगर आपके गले में बहुत ज़्यादा सूजन है और बोलने में भी दिक्कत हो रही है, तो स्टीम लेना बहुत फायदेमंद साबित होगा। स्टीम लेने से बंद नसें खुलती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। दिन में 3 से 4 बार स्टीम लेने से आपको काफी आराम मिलेगा।

    (डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.