Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बहु-ससुर के बिच अवैध संबंध, बेटे ने दोनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, बच्चे को भी अपना मानने से किया इनकार
    क्राइम

    बहु-ससुर के बिच अवैध संबंध, बेटे ने दोनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, बच्चे को भी अपना मानने से किया इनकार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हाल ही में रविवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में एक डबल मर्डर का केस सामने आया था। इस मामले में बेटे मोमिन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के एक दिन बाद ही पुलिस के जांच-पड़ताल करने पर चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। जांच में सामने आया है कि निकाह के सात महीनों बाद ही परिवार में विवाद शुरू हो गया था। जांच में ससुर-बहू की नजदीकियां बड़ी वजह निकलकर सामने आई है। साथ ही नवजात बच्चे को लेकर विवाद और झगड़ों ने इस मामले को और उलझा दिया है।

    निकाह के 7 महीने बाद हुई विवाद की शुरुआत

    पुलिस जांच के अनुसार, मोमिन और सना का निकाह 14 फरवरी 2025 को हुआ था। शुरुआत में सब कुछ सही था लेकिन सात महीने बाद परिवार में तनाव बढ़ने लगा। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान रियाजुद्दीन और सना के बीच बढ़ती नजदीकियों की जानकारी परिवार के लोगों को मिली थी। इसके बाद घर में अक्सर विवाद होने लगा और रिश्तों में खटास बढ़ती चली गई।

    मां के शक से खुला पूरा मामला

    जांच में सामने आया है कि सबसे पहले रियाजुद्दीन की पत्नी किस्वर को दोनों पर शक हुआ था। उन्होंने इस बारे में अपने बेटे मोमिन को भी बताया था। इसके बाद परिवार में कई बार कहासुनी हुई। पुलिस के अनुसार, अक्टूबर में ससुर-बहू को आपत्तिजनक हालत में देखा गया था जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया था कि सना को उसके मायके भेज दिया गया था और तलाक तक की नौबत आ गई थी। हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद सना फिर ससुराल लौट आई थी।

    किस्वर ने जब अपने पति रियाजुद्दीन से इस मामले को लेकर बात की तो उन्होंने रियाजुद्दीन को कहा कि अगर यही सब करना है तो घर के बाहर जाकर करो। इसका जवाब देते हुए रियाजुद्दीन ने कहा कि यह घर उसके नाम है और यह कहते हुए उन्हें ही घर सेबाहर निकालने की धमकी दी।

    रोज व्हाट्सएप चैट पढ़ता था पति

    बताया जा रहा है कि मोमिन ने पत्नी का व्हाट्सएप अपने लैपटॉप से लिंक कर रखा था और वह हर रोज चैट पढ़ता था। जांच में सामने आया है कि सना और रियाजुद्दीन व्हाट्सएप पर मैसेज और वॉयस मैसेज के जरिए बात करते थे। अब पुलिस इन्हीं चैट और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

    सना के मायके वालों ने दिया था आश्वासन

    जब परिवार को इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की गई थी। सना के मायके वालों ने आश्वासन दिया कि आगे से कभी ऐसा नहीं होगा। लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद घर के अंदर तनाव खत्म नहीं हुआ और रिश्तों को लेकर विवाद लगातार बना रहा।

    नवजात बच्चे को लेकर भी बढ़ गया था तनाव

    जांच में यह भी सामने आया है कि 10 मई को सना ने एक बेटे को जन्म दिया था। जब 16 मई को अस्पताल से जब वह घर गई तो आरोप है कि मोमिन ने बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें भी हुईं, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका रविवार को हुई वारदात के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मोमिन ने खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस परिवार के बयानों और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.