Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोज:वडोदरा के छात्रों का ऐतिहासिक शोध, समुद्र से ढूंढा ऐसा बैक्टीरिया, जो खुद पैदा करता है रोशनी…
    मुख्य समाचार

    महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोज:वडोदरा के छात्रों का ऐतिहासिक शोध, समुद्र से ढूंढा ऐसा बैक्टीरिया, जो खुद पैदा करता है रोशनी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वडोदरा के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से संबद्ध एमके अमीन कॉलेज के छात्रों ने विज्ञान के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. बीएससी माइक्रोबायोलॉजी के छात्र अर्णव ढमढेरे और हरिओम पाठक ने समुद्री पानी से बायोल्यूमिनेसेंट बैक्टीरिया की सफल खोज कर नई दिशा में कदम बढ़ाया है. ये विशेष प्रकार के बैक्टीरिया अंधेरे में प्राकृतिक रूप से प्रकाश उत्पन्न करने की क्षमता रखते हैं, जो वैज्ञानिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

    11 महीने की मेहनत से मिली सफलता 

    यह शोध कार्य प्रोफेसर देवर्षि गज्जर और डॉ. प्रिया जिष्णु के मार्गदर्शन में पूरा किया गया. छात्रों ने रत्नागिरी क्षेत्र से समुद्री पानी के नमूने एकत्र किए और उनमें मौजूद सूक्ष्म जीवों का गहन अध्ययन किया. इसके बाद प्रयोगशाला में बैक्टीरिया का पृथक्करण (isolation) कर उनकी विशेषताओं का विश्लेषण किया गया. करीब 11 महीनों की लगातार मेहनत, सटीक प्रयोगशाला प्रक्रियाओं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के चलते यह सफलता संभव हो सकी. छात्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया तकनीकी रूप से काफी चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन निरंतर प्रयास और मार्गदर्शकों के सहयोग से उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल किया.

    Vadodara students discover bioluminescent bacteria in sea water: 

    बायोटेक्नोलॉजी और मेडिकल रिसर्च में संभावनाएं 

    विशेषज्ञों के अनुसार, बायोल्यूमिनेसेंट बैक्टीरिया का उपयोग भविष्य में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण की जांच और बायो-इंडिकेटर के रूप में किया जा सकता है. इसके अलावा बायोटेक्नोलॉजी और मेडिकल रिसर्च में भी इसकी संभावनाएं व्यापक हैं. यह उपलब्धि न केवल एमके अमीन कॉलेज, बल्कि पूरे वडोदरा शहर के लिए गर्व का विषय बन गई है. साथ ही, यह युवा छात्रों के लिए प्रेरणा का एक मजबूत उदाहरण भी प्रस्तुत करती है कि समर्पण और वैज्ञानिक सोच के जरिए बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें

    August 7, 2026

    घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता

    August 7, 2026

    शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.