Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सतना जिले में चंदन लकड़ी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार…
    • मोनालिसा गर्भवती हैं, डॉक्टर्स ने दी रेस्ट की सलाह
    • फोन चार्जर की तार से घोंटा गला,दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या…
    • क्या करुणानिधि से आगे निकलेंगे एम के स्टालिन? चेन्नई पर टिका है खेल
    • मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान रस्तोगी प्रेमी साहिल और छह माह की बच्ची के साथ कोर्ट में हुई पेश…
    • कबड्डी मैच में टीम की जीत पर कलेक्टर से लगाई 500 की शर्त, विशेष अदालत ने कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर के खिलाफ FIR का आदेश
    • बंगाल में बीजेपी नेता बने मछली के मुरीद
    • छत्तीसगढ़:हरा सोना संग्राहकों की बढ़ेगी आय, 920 करोड़ का होगा संभावित भुगतान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»गुजरात में पत्नी ने दी पति की सुपारी, नहर में फेंका, लेकिन बच निकला
    मुख्य समाचार

    गुजरात में पत्नी ने दी पति की सुपारी, नहर में फेंका, लेकिन बच निकला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में सनसनीखेज हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि साजिश किसी और ने नहीं बल्कि पीड़ित की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि घटना वडोदरा के छानी इलाके की है। जहां 15 अप्रैल की रात को पान की दुकान चलाने वाले गिरीश पटेल पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के अनुसार, जब गिरीश अपने घर लौट रहे थे तो छानी-सोखड़ा रोड पर कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उन्हें जबरदस्ती एक कार में बैठाया, चाकू दिखाकर डराया और कई जगहों पर घुमाने के बाद सोजीत्रा के पास एक नहर में फेंक दिया।

    गिरीश ने नहीं मानी हार

    हमलावरों को लगा कि गिरीश की मौत हो चुकी है। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए। लेकिन इस कहानी में एक चमत्कारिक मोड़ आया। गिरीश पटेल ने नहर में गिरने के बाद भी हार नहीं मानी और अंदर मौजूद एक ढांचे को पकड़कर खुद को संभाले रखा। लगभग तीन घंटे तक संघर्ष करने के बाद वह किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। इसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। शुरुआत में पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

    जांच में सामने आई ये बातें

    • जांच में सामने आया कि गिरीश की पत्नी फाल्गुनी पटेल का खेड़ा के एक सैलून संचालक कौशिक शर्मा के साथ प्रेम संबंध था।
    • दोनों गिरीश को अपने रास्ते से हटाने का प्लान तैयार कर चुके थे।
    • पुलिस के मुताबिक, कौशिक शर्मा ने नरेंद्र उर्फ निकुल गोस्वामी नामक व्यक्ति को 35,000 रुपये में हत्या की सुपारी दी थी।
    • कॉल रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि घटना से पहले फाल्गुनी और कौशिक के बीच लगातार बातचीत हो रही थी।
    • दोनों ने दो दिन में 100 से अधिक बार एक दूसरे को कॉल किया था।
    • इस साजिश में शामिल एक अन्य आरोपी रुद्र रावल को गिरीश की गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई थी।

    नकदी और एटीएम लूटा

    अपहरण के दौरान आरोपियों ने गिरीश से नकदी और एटीएम कार्ड भी लूट लिया। हालांकि पहचान छुपाने के लिए उन्होंने कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। पुलिस ने इस मामले में कौशिक शर्मा, जितेंद्र बारिया, उमंग प्रजापति, उमंग भोई, पृथ्वी भोई और फाल्गुनी पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोनालिसा गर्भवती हैं, डॉक्टर्स ने दी रेस्ट की सलाह

    April 22, 2026

    कबड्डी मैच में टीम की जीत पर कलेक्टर से लगाई 500 की शर्त, विशेष अदालत ने कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर के खिलाफ FIR का आदेश

    April 22, 2026

    बंगाल में बीजेपी नेता बने मछली के मुरीद

    April 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.