Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»पिछले 10 दिन में चांदी हुई 10,000 रुपये महंगी, सोना भी 6600 रुपये चढ़ा, जानिए आज कहां पहुंच गए रेट
    व्यापार

    पिछले 10 दिन में चांदी हुई 10,000 रुपये महंगी, सोना भी 6600 रुपये चढ़ा, जानिए आज कहां पहुंच गए रेट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज गुरुवार को तेजी देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 640 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 450 रुपये की तेजी के साथ 1,46,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 370 रुपये की बढ़त के साथ 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। गुड रिटर्न के अनुसार, जयपुर में सोने का भाव भी आज दिल्ली की कीमतों के बराबर ही है।

    24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

    गोल्ड (कैरेट)आज का भाव(रुपये प्रति 10 ग्राम)कल का भाव(रुपये प्रति 10 ग्राम)बदलाव
    24 कैरेट1,60,2301,59,590+640
    22 कैरेट1,46,7501,46,300+450
    18 कैरेट1,20,1001,19,730+370

    10 दिन में 6,600 रुपये चढ़ा सोना

    11 मई 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज 21 मई को यह भाव 1,60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इस तरह पिछले 10 दिन में सोने की कीमत में 6,640 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हो चुका है। पिछले 10 दिन में सोने में काफी उतार-चढ़ाव देखे को मिला है। इस दौरान सोने का सबसे अधिक भाव 14 मई को 1,62,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

    बड़े शहरों में आज सोने का भाव

    शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
    चेन्नई (Gold Rate in Chennai)1,61,6701,48,1001,24,250
    मुंबई (Gold Rate in Mumbai)1,59,9301,46,6001,19,950
    दिल्ली (Gold Rate in Delhi)1,60,2301,46,7501,20,100
    कोलकाता (Gold Rate in Kolkata)1,59,9301,46,6001,19,950
    बेंगलुरु (Gold Rate in Bangalore)1,59,9301,46,6001,19,950
    हैदराबाद (Gold Rate in Hyderabad)1,59,9301,46,6001,19,950
    केरल (Gold Rate in Kerala)1,59,9301,46,6001,19,950
    पुणे (Gold Rate in Pune)1,59,9301,46,6001,19,950
    वडोदरा (Gold Rate in Vadodara)1,60,1301,46,6501,20,000
    अहमदाबाद (Gold Rate in Ahmedabad)1,60,1301,46,6501,20,000

    चांदी की कीमतों में भी तेजी (Silver Price Today)

    चांदी की कीमतों में भी आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

    10 दिन में 10,000 रुपये महंगी हुई चांदी

    11 मई 2026 को चांदी का घरेलू हाजिर भाव 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। यह कीमत आज 21 मई को 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इस तरह पिछले 10 दिन में चांदी की कीमत में 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। इस दौरान चांदी की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव भी हुआ है। पिछले 10 दिन में चांदी का सबसे ज्यादा भाव 13 मई को 3,10,000 रुपये रहा था।

    सोने का वैश्विक भाव

    सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.03 फीसदी या 1.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,534.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.18 फीसदी या 7.99 डॉलर की गिरावट के साथ 4,536.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    चांदी का वैश्विक भाव

    चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.36 फीसदी या 0.27 डॉलर की गिरावट के साथ 75.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.38 फीसदी या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 75.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    MCX पर सोने-चांदी के रेट

    एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव सुबह 10 बजे 0.18 फीसदी या 281 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,725 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.48 फीसदी या 1306 रुपये की गिरावट के साथ 2,72,959 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू, जानिए EMI, बैंक ऑफर्स और टॉप मॉडल की कीमतें

    September 18, 2026

    ऑयल इंडिया गहरे पानी में तेल ढूंढ़ने के लिए करेंगी 15,000 करोड़ का निवेश, 8 कुएं खोदने की है योजना

    September 18, 2026

    अमेरिका के बाद जापान ने बढ़ाई ब्याज दर, बाजारों की नजर अब भारत पर टिकी, रेपो रेट बढ़ा तो महंगे हो जाएंगे लोन

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.