Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»साल के आखिरी सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
    धर्म आस्था

    साल के आखिरी सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     जिस पितृपक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण से हुई थी आज वह सूर्य ग्रहण के साथ समाप्त हो रहा है. पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास की अमावस्या पर ग्रहण का योग बन रहा है, जो भारत में भले ही न दिखाई दे लेकिन दुनिया के तमाम देशों पर इसे देखा जा सकेगा. ऐसे में धर्मशास्त्र के जानकारों का कहना है कि न्यूजीलैंड, मलेशिया के पूर्वी क्षेत्रों, पश्चिमी अटार्टिका जहां पर यह ग्रहण नजर आएगा, वहां सनातन परंपरा को मानने वालों को सूतक काल संबंधी सभी नियम मानने चाहिए.

    सनातन परंपरा में गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सूतक लगते ही कुछेक कार्यो को करने के लिए मना किया गया है. आइए जानते हैं कि धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन कार्यों को करने से बचना चाहिए. 

    • हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं की उसकी छाया में जाने से परहेज करना चाहिए और उसे देखने की भूल गलती नहीं करनी चाहिए. 
    • हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक उर्जा सक्रिय हो जाती है, जिससे बचाव के लिए गर्भवती महिलाओं को घर के भीतर ही रहना चाहिए. 
    • हिंदू मान्यता के अनुसार यदि संभव हो तो गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से भी बचना चाहिए लेकिन यदि ऐसा न कर पाएं तो किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन तुलसी के साथ करना चाहिए. 
    • गर्भवती महिला को सूर्य ग्रहण के दौरान पानी में भी तुलसीदल डालकर पीना चाहिए. सूर्य ग्रहण के सूतक लगने से पहले ही जल के पात्र में तुलसी दल डाल देना चाहिए. 
    Latest and Breaking News on NDTV
    • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली और धारदार चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. जैसे इस दौरान चाकू आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और न ही सिलाई-कढ़ाई का कार्य करना चाहिए. गर्भवती महिला को सूर्य ग्रहण के दौरान नाखून आदि नहीं काटना चाहिए. 
    • गर्भवती महिलाओं को सूतक लगने के बाद सोना नहीं चाहिए. सूर्य ग्रहण के दौरान तो बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए. 
    • धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने आराध्य देवता के मंत्र का मन ही मन में अधिक से अधिक जप करने का प्रयास करना चाहिए. 
    • हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद उसके दोष को दूर करने के लिए गर्भवती महिला को स्नान अवश्य करना चा​हिए. 
    • हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी ऐसे स्थान पर जाने की बिलकुल गलती नहीं करनी चाहिए जहां निगेटिव एनर्जी होने की आशंका है. 
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, शाम को लक्ष्मी पूजा, मुहूर्त और महत्व

    July 14, 2026

    छत के ऊपर भूलकर भी जंग लगा लोहा न रखें, घर में आ जाएगी दरिद्रता

    July 14, 2026

    आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, शाम को लक्ष्मी पूजा, मुहूर्त और महत्व

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.