Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
    • Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
    • RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
    • थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
    • असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ कर लें इन काले बीजों का सेवन, इसके बाद जो होगा आप सोच भी नहीं सकते
    खानपान-सेहत

    सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ कर लें इन काले बीजों का सेवन, इसके बाद जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कलौंजी भारतीय किचन में पाया जाने वाला छोटा सा मसाला, जिसका इस्तेमाल अमूमन अचार बनाने में या फिर कुछ अन्य खाने की चीजों में किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये मामूली सा दिखने वाला छोटा सा मसाला आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह ना सिर्फ अचार और खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करता है बल्कि ये आपकी सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है. अगर आप भी अब तक इस बीज के स्वास्थ्य लाभ नहीं जानते थे तो चलिए आपको बताते हैं कि क्यों ये मामूली सा दिखने वाला मसाला इतना खास है और इसके क्या फायदे हैं. 

    क्या है कलौंजी और क्यों है ये खास?

    कलौंजी, जिसे अंग्रेजी में “Nigella seeds” और संस्कृत में **”कृष्णजीरक”** कहा जाता है, आमतौर पर अचार में देखे जाने वाले ये छोटे-छोटे काले बीज होते हैं. लेकिन ये छोटे से बीजों में छिपे होते हैं बड़े-बड़े फायदे जिससे अमूमन लोग अंजान रह जाते हैं. दरअसल, कलौंजी में पाया जाता है थाइमोक्विनोन ये एक पॉवरफुल एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड है जो शरीर के अंदर और बाहर की सूजन को कम करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है.

    कलौंजी खाने के स्वास्थ्य लाभ

    सूजन और गठिया में राहत

    कलौंजी के तेल में मौजूद थाइमोक्विनोन, शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. जिससे गठिया जैसी बीमारियों में जोड़ों के दर्द और अकड़न से राहत दिलाने में भी ये एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है.

    कैसे करें सेवन

    1 टीस्पून कलौंजी तेल को थोड़ा गुनगुना करके दर्द वाले हिस्सों में इससे मालिश करें.

    ब्लड शुगर कंट्रोल 

    डायबिटीज के रोगियों के लिए कलौंजी का सेवन बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. रिसर्च बताती है कि रोजाना कलौंजी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

    कैसे करें सेवन

    इसका सेवन करने के लिए 1 टीस्पून कलौंजी तेल को गुनगुने पानी में मिलाकर, सुबह खाली पेट इसका सेवन कर लें.

    कोलेस्ट्रॉल कम करता है

    कलौंजी का सेवन LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करने और HDL (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने में मदद कर सकता है. इसका नियमित सेवन हार्ट रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है.

    कैसे करें सेवन

    1 चम्मच कलौंजी बीज को हल्का सा कूटकर गुनगुने पानी के साथ मिलाकर इसका सेवन रोज सुबह कर लें.

    वजन कम करने में मददगार

    कलौंजी का सेवन मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकता है, जिससे कैलोरी तेजी से फैट बर्न कर और तेजी से वजन कम करने में मदद करता है. मोटापा कम करने के लिए ये एक नेचुरल तरीका है.

    से करें सेवन

    1 टीस्पून कलौंजी के बीज को 1 टीस्पून शहद के साथ गुनगुने पानी के साथ सेवन कर लें. 

    ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे

    कलौंजी का सेवन ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद कर सकता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे कम होने लगने में मदद करता है.

    कैसे करें सेवन

    1 टीस्पून कलौंजी तेल को आधा नींबू के रस और गुनगुना पानी के साथ इसका सेवन सुबह कर लें.

    कलौंजी एक प्राकृतिक चमत्कार है, लेकिन किसी भी चीज का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो  सकता है. इसलिए अगर आप पहले से कोई दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद…

    August 9, 2026

    खतरनाक वायरस का कहर! इस शहर में 22 बच्चों की मौत

    August 4, 2026

    Warning: गले में 2 हफ्ते से ज्यादा हो रही है खराश तो संभाल जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा

    August 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.