Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»आजकल के रिश्तों में लोग पास होकर भी दूर हैं…प्यार में बढ़ती इमोशनल दूरी की असली वजह?
    लाइफस्टाइल

    आजकल के रिश्तों में लोग पास होकर भी दूर हैं…प्यार में बढ़ती इमोशनल दूरी की असली वजह?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज के समय में रिश्ते पहले से ज्यादा जुड़े हुए दिखते हैं. मोबाइल हाथ में है, इंटरनेट तेज है और बात करने के मौके अनगिनत हैं. सुबह आंख खुलते ही गुड मॉर्निंग, दिनभर कॉल्स, चैट्स, रिल्स शेयर करना और रात को गुड नाइट कहकर सो जाना सब कुछ नॉर्मल है. बाहर से देखने पर लगता है कि रिश्तों में दूरी की कोई वजह ही नहीं बची. फिर भी बहुत से लोग अंदर से यह महसूस करते हैं कि हम पास होकर भी दूर हैं. सवाल यह है जब बात हो रही है, तो दूरी क्यों बढ़ रही है? आइए समझते हैं ऐसा क्यों महसूस होता है.

    बात और जुड़ाव में फर्क समझिए:

    • हर बातचीत जुड़ाव नहीं होती.
    • आज ऑफिस में ये हुआ.
    • मैं घर पहुंच गया.
    • तुमने खाना खाया?

    ये सब बातें जरूरी हैं, लेकिन इनमें भावनाएं कम होती हैं. इमोशनल कनेक्शन तब बनता है जब हम अपने डर, थकान, उलझन और खुशी को साझा करते हैं. आज के रिश्तों में अपडेट्स ज्यादा हैं, फीलिंग कम.

    फोन पर साथ, दिल से दूर

    मोबाइल ने रिश्तों को आसान बनाया है, लेकिन एक खतरा भी पैदा किया है. हम सामने वाले की आवाज तो सुनते हैं, लेकिन उसका मन नहीं. कई बार पार्टनर कुछ कहना चाहता है, लेकिन जवाब मिलता है अभी बिजी हूं, बाद में बात करेंगे. धीरे-धीरे सामने वाला बोलना कम कर देता है. यहीं से इमोशनल डिस्टेंस शुरू होती है.

    सब ठीक है की आदत:

    • आज के रिश्तों की सबसे बड़ी समस्या है, खुद को मजबूत दिखाने की मजबूरी.
    • दुख हो, गुस्सा हो या अकेलापन सब पर एक ही जवाब: मैं ठीक हूं.

    लेकिन जब फिलिंग्स दबती रहती हैं, तो रिश्ता बाहर से शांत और अंदर से खाली हो जाता है.

    साथ होने के बाद भी डिस्कनेक्ट:

    एक ही कमरे में बैठकर अलग-अलग स्क्रीन देखना, साथ खाना लेकिन बिना बात किए यह आज की आम तस्वीर है. रिश्ते में सिर्फ़ साथ रहना काफी नहीं, इमोशनल प्रजेंस रहना जरूरी है.

    दूरी कैसे कम करें?

    • हर दिन कुछ मिनट बिना फोन के बात करें.
    • जवाब देने से पहले सुनें.
    • सिर्फ़ क्या हुआ नहीं, कैसा लगा ये पूछें.
    • सामने वाले की भावनाओं को छोटा न समझें.

    आज के रिश्तों को ज्यादा बातों की नहीं, सच्ची बातों की जरूरत है, क्योंकि रिश्ता शब्दों से नहीं, समझ से मजबूत होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.