Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रसगुल्ला खाने पर 11 साल के बच्चे को जलते तंदूर में फेंका, हालत गंभीर
    • वोटिंग, कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों-PM मोदी भावुक की अपील
    • विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर
    • Vivo लेकर आ गया 6500mAh बैटरी वाला फोन
    • भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की दर्दनाक मौत, साथी डॉक्टर गंभीर रूप से घायल
    • ये 5 आसान स्टेप्स अपनाएं और पाएं बेदाग चमकती त्वचा
    • मामा ने 17 साल की भांजी का किया रेप, डरा धमका के करता रहा दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
    • आजकल आप भी बुखार और पेटदर्द से हैं परेशान, किस वजह से हो रहीं ये बीमारियां?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»इस जादुई ड्रिंक को डेली रूटीन में करें शामिल, स्किन करेगी ग्लो और डाइजेशन होगा तेज
    खानपान-सेहत

    इस जादुई ड्रिंक को डेली रूटीन में करें शामिल, स्किन करेगी ग्लो और डाइजेशन होगा तेज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mint Lemon Honey Water: अनियमित दिनचर्या और खराब खान-पान आजकल कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन गए हैं. ऊपर से बढ़ती गर्मी और भी सेहत के लिए दुश्मन बन चुकी है, लेकिन प्रकृति ने हमें कुछ सरल और शक्तिशाली चीजें दी हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के सेहत सुधार सकती हैं. आयुर्वेद ऐसे ही एक आसान हेल्दी ड्रिंक के सेवन की सलाह देता है.

    गर्मी की जादुई ड्रिंक

    हम यहां गर्म पानी में पुदीना, नींबू और शहद का मिश्रण बनाकर पीने की बात कर रहे हैं,

    • सुबह खाली पेट इसका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.
    • चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है.
    • ये ड्रिंक रोजाना की थकान दूर करती है.
    • मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और वजन नियंत्रण में भी मददगार करती है.

    नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने भी इस नेचुरल ड्रिंक को अपनी वेलनेस टिप्स में शामिल किया है. 

    किन लोगों को पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए?

    डायबिटीज या एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

    इस हेल्दी ड्रिंक को पीने के फायदे

    पाचन तंत्र मजबूत:

    पुदीना पेट को शांत रखता है, ब्लोटिंग और गैस की समस्या कम करता है. नींबू और गर्म पानी कब्ज व अपच दूर करते हैं.

    त्वचा में निखार:

    विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह ड्रिंक त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है.

    इम्यूनिटी बढ़ाए:

    नींबू इम्युनिटी बूस्ट करता है जबकि शहद एंटी-बैक्टीरियल गुण देता है. सर्दी-जुकाम और गले की खराश से बचाव में भी मदद करता है.

    एनर्जी और शरीर की आंतरिक सफाई:

    गर्म पानी शरीर से टॉक्सिन निकालता है और शहद तुरंत एनर्जी प्रदान करता है.

    इस हेल्दी ड्रिंक को कैसे बनाएं?

    • इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ लें.
    • 7-10 ताजी पुदीने की पत्तियों को हल्का मसलकर डालें.
    • इसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाएं अच्छी तरह हिलाकर सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पीएं.

    यह ड्रिंक आपकी सुबह को ताजगी से भर देगी और धीरे-धीरे पूरे दिनचर्या को स्वस्थ बनाने में मदद करेगी. नियमित सेवन से पेट हल्का रहेगा, चेहरा दमक उठेगा और शरीर को एनर्जी मिलेगी.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आजकल आप भी बुखार और पेटदर्द से हैं परेशान, किस वजह से हो रहीं ये बीमारियां?

    April 17, 2026

    ब्रेकफास्ट के लिए क्या है बेहतर केला या संतरा?, जानें इनके फायदे और नुकसान

    April 15, 2026

    पेड़ पर उगने वाली ‘जलेबी’!, सेहत के लिए वरदान

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.