Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
    • अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
    • सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IND vs ENG: सेमीफइनल मुकाबले में हुई बारिश तो क्या रिजर्व डे रखा गया है? ,मैच हुआ रद्द तो फ़ाइनल में जाएगा इंग्लैंड!
    खेल

    IND vs ENG: सेमीफइनल मुकाबले में हुई बारिश तो क्या रिजर्व डे रखा गया है? ,मैच हुआ रद्द तो फ़ाइनल में जाएगा इंग्लैंड!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गत चैम्पियन भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में अगर बारिश होती है तो क्या इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसके लिए रिजर्व डे रखा है या नहीं? ये एक बड़ा सवाल है।

    सेमीफ़ाइनल के लिए ‘रिजर्व-डे’ रखा है

    आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए ‘रिजर्व-डे’ रखा है। यानी अगर 5 मार्च को लगातार बारिश होने की वजह से भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू नहीं हो पाता है, तो मैच 6 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, अगर बारिश के कारण 5 मार्च को मैच अधूरा रह जाता है, तो उसे भी अगले दिन (6 मार्च) को पूरा किया जाएगा। ऐसे ही दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के पहले सेमीफ़ाइनल में भी होगा। यह मुक़ाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। अगर मैच बारिश की वजह से 4 को पूरा नहीं को सका तो 5 को वहीं से आगे खेला जाएगा।

    मैच रद्द हुआ तो इंग्लैंड फ़ाइनल में जाएगा

    हालांकि, अगर 5 और 6 मार्च दोनों ही दिन खराब मौसम की वजह से सेमीफाइनल मुकाबला धुल जाता है, तो इस स्थिति में सुपर-8 राउंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड में खेले अपने तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराया था, लेकिन भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपने सभी मुकाबले जीते हैं और इस कारण इंग्लिश टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

    दक्षिण अफ्रीका पहुंच सकता है फ़ाइनल में

    वहीं दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के मुक़ाबला अगर रद्द होता है तो दक्षिण अफ्रीका फ़ाइनल में जगह बना लेगी। सुपर 8 के ग्रुप 1 को अफ्रीका के छह अंक से टॉप किया था। वहीं ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही थी।

    भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

    क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड दमदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 10 विकेट से रौंदा था। टीम इंडिया के सामने अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी, तो इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News : कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

    November 4, 2026

    भारत vs न्यूजीलैंड: कोहली ने बनाया रिकॉर्ड, वनडे में तीसरे नंबर पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

    November 4, 2026

    भारत के खिलाफ वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, डेवोन कॉनवे मैच से बाहर

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.