Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»भारत ने UN में पाकिस्तान की खोली पोल, अफगानिस्तान में नागरिकों की मौतों पर उठाए सवाल
    अंतर्राष्ट्रीय

    भारत ने UN में पाकिस्तान की खोली पोल, अफगानिस्तान में नागरिकों की मौतों पर उठाए सवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान की एक बार फिर पोल खोली है। सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर आयोजित बहस के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान का नागरिकों के खिलाफ हिंसा और कथित नरसंहार जैसे कृत्यों में लंबा रिकॉर्ड रहा है।

    अफगानिस्तान में मारे गए लोग

    उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में सीमा पार से हुई हिंसक घटनाओं के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि 2026 के पहले तीन महीनों में पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई के चलते अफगानिस्तान में लगभग 750 नागरिकों की मौत और घायल होने की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें अधिकतर हवाई हमलों से जुड़ी थीं।

    ‘रमजान में अस्पताल पर किया हमला’

    पर्वतनेनी ने यह भी आरोप लगाया कि UNAMA की रिपोर्ट में दर्ज 95 में से 94 घटनाओं के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा बल जिम्मेदार पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान काबुल के ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया, जिसमें 269 नागरिकों की मौत और 122 लोग घायल हुए।

    भारतीय प्रतिनिधि ने इसे अमानवीय और अस्वीकार्य कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह हमला ऐसे समय हुआ जब लोग नमाज के बाद धार्मिक गतिविधियों से लौट रहे थे।

    उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सदस्य देशों से अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की थी, लेकिन पाकिस्तान ने इन अपीलों को नजरअंदाज किया।

    भारत ने आतंकवाद का भी उठाया मुद्दा

    इस दौरान भारत ने सीमा सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे को भी उठाया। हरीश ने कहा कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। राजदूत ने यह भी दावा किया कि अफगान नागरिकों में बड़े पैमाने पर विस्थापन पाकिस्तान की सीमा पार से की गई सैन्य कार्रवाई का परिणाम है।

    कश्मीर मुद्दे को लेकर क्या बोला भारत

    वहीं कश्मीर के मुद्दे को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। भारत ने पाकिस्तान को खुद की गिरेबान में झांकने की सलाह दी है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि जिस देश का खुद का इतिहास नरसंहार के काले कारनामों से हो, उसका भारत के आंतरिक मुद्दों पर बोलना मजाक है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     जापान में फिर लगे भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार, ‘धुरंधर’ वाले उजैर बलोच के भाई लियारी में घर के बाहर मारी गोली

    July 31, 2026

    चीन ने LAC से सटे दो एयरबेस पर तैनात किए 12 J-20 फाइटर जेट

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.