Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में, गत विजेता सेंट्रल जोन को चार विकेट से दी मात
    खेल

    ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में, गत विजेता सेंट्रल जोन को चार विकेट से दी मात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एजेंसियां— बंगलुरु, दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मंगलवार को ईस्ट जोन ने डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को चार विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम ने फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। ईस्ट जोन को जीत के लिए 159 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन 80.1 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान ईशान किशन 39 और मोहम्मद शमी आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने 40 रन की पारी खेली। वैभव ने पहली पारी में सात चौके और सात छक्कों के साथ 92 रन बनाए थे।

    सेंट्रल जोन की शुरुआत खराब रही और 37 रन तक टीम के तीन विकेट गिर गए। कप्तान रजत पाटीदार पांच और रिंकू सिंह 20 रन ही बना सके। 95 रन तक सात विकेट गंवाने के बाद अरशद खान ने लोअर ऑर्डर के साथ मिलकर टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। हालांकि टीम 158 रन पर ही सिमट गई। अमन मोखाड़े ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट लिए। मोहम्मद शमी ने तीन, जबकि अभिजीत, अनुकूल और कुनैन ने एक-एक विकेट लिया।

    शमी के 900 विकेट पूरे

    मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ तीन विकेट लेकर प्रोफेशनल क्रिकेट में अपने 900 विकेट पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ छठे भारतीय गेंदबाज बने। शमी ने 36 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    …स्मृति मंधाना आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टॉप-5 में

    September 9, 2026

    Duleep Trophy Final : तिलक वर्मा के सामने कप्तानी पारी खेलने की जिम्मेदारी, ईस्ट जोन ने शिकंजा किया मजबूत

    September 8, 2026

    दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.