Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नारायणपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात,उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 12.29 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
    • केंद्रीय कैबिनेट के SARTHAK-PDS फेज-2 निर्णय का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
    • 62 वर्षीय महिला को घोषित कर दिया मृत, खुद को जिंदा साबित करने हाई कोर्ट पहुंच गई पीड़िता
    • छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन परियोजनाओं को दी हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ में लागू होगी ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम
    • मुख्य सचिव ने समग्र शिक्षा अभियान 2026 के बजट प्लान की बैठक ली- दिया गुणवत्ता और नवाचार पर विशेष जोर
    • आईटीआर-2 फॉर्म से रिटर्न भरना शुरू, किस तरह की कमाई करने वालों के लिए है यह सुविधा
    • फ़ूड न्यूज़: गर्मी के मौसम में ‘बॉडी कूलर’ ड्रिंक्स की मांग बढ़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘ककड़ी-पुदीना छाछ’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में मालवाहक जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाया
    राष्ट्रीय

    भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में मालवाहक जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपना पराक्रम दिखाते हुए समुद्री लुटेरों की कुप्रयासों को विफल कर दिया है। दरअसल, हिंद महासागर में भारतीय नौसेना को सूचना मिली कि समुद्री लुटेरे एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाने की कोशिश में हैं। बस फिर क्या था, सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने तुरंत कार्रवाई की और उनकी लूट की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। भारतीय नौसेना की कार्रवाई के बाद समुद्री लुटेरे भागने पर मजबूर हुए।

    भारतीय नौसेना के मुताबिक, पश्चिमी हिंद महासागर में एमवी माशाअल्लाह-1 को समुद्री लुटेरे घेराबंदी कर लूटना चाहते थे। इसी दौरान भारतीय नौसेना को समुद्री डाकुओं की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता ने मालवाहक जहाज को लूटने की कोशिशों को विफल कर दिया है। INS कोलकाता पर हेलीकॉप्टर से जांच की गई और जहाज के क्रू ने बोर्डिंग ऑपरेशन भी किए।

    किसी तरह की अप्रिया घटना नहीं हुई

    इस दौरान भारतीय नौसेना ने पूरे मामले पर निगाहे बनाए रखी। इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की क्षति या अपहरण जैसी घटना नहीं हुई। भारतीय नौसेना ने कहा कि हिंद महासागर में वह प्रमुख सुरक्षा भागीदार और प्रथम प्रतिक्रिया बल की भूमिका निभाते हुए लगातार समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। उनका उद्देस्य व्यापारी जहाजों की सुरक्षा, समुद्री डकैती पर नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों को सुरक्षित बनाए रखना है।

    आपको बता दें कि भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। कई मौकों पर भारतीय नौसेना प्रमुख ने खुद ही स्पष्ट किया है कि मौजूदा वक्त में कई चुनौतियां एक देश तक सीमित नहीं हैं, फिर चाहे वह समुद्री डकैती हो, तस्करी, आतंकवाद या प्राकृतिक आपदा। उनका मानना है कि साझा रणनीति और संयुक्त कार्रवाई करके इस तरह की मुश्किलों और चुनौतियों से निपटा जा सकता है।

    भारतीय नौसेना 2008 से समुद्री लुटेरों के खिलाफ अदन की खाड़ी में अपनी तैनाती बनाए है। इसी क्रम में हाल ही में भारतीय नौसेना ने मित्र देशों के साथ मिलकर समुद्री लुटेरों के खिलाफ कई सैन्य अभ्यास भी किए थे। इस अभ्यास का मकदस आपसी समन्वय को मजबूत करना और किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आधुनिक रेलवे सिस्टम में बड़ा कदम, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली मंजूरी, जिंद-सोनीपत रूट पर होगा संचालन

    May 27, 2026

    दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड कॉरिडोर के तहत आगरा और मथुरा में बनेंगे बुलेट ट्रेन के स्टेशन

    May 27, 2026

    बढ़ती गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों की ओर उमड़ रहे,जितनी दूर तक देखो, सिर्फ गाड़ियां ही गाड़ियां… 

    May 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.