Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»किचन में इंडक्शन चूल्हा तेजी से लोकप्रिय,क्या आप भी यूज कर रहे हैं इंडक्शन चूल्हा? तो जरूर जान लें ये बातें…
    लाइफस्टाइल

    किचन में इंडक्शन चूल्हा तेजी से लोकप्रिय,क्या आप भी यूज कर रहे हैं इंडक्शन चूल्हा? तो जरूर जान लें ये बातें…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजकल किचन में इंडक्शन चूल्हा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। गैस की बढ़ती कीमतें या जल्दी खाना बनाने की जरूरत, दोनों ही कारणों से लोग इसे अपनाने लगे हैं। यह दिखने में आसान लगता है बस बर्तन रखें और खाना बनना शुरू हो जाता है। लेकिन अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो छोटी-छोटी गलतियां इसकी उम्र घटा सकती हैं।

    सही जानकारी के बिना इस्तेमाल से घटती मशीन की लाइफ
    कई लोग बिना सही जानकारी के इंडक्शन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे यह जल्दी खराब होने लगता है। जो लोग रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए कुछ बेसिक बातें समझना जरूरी है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह लंबे समय तक सुरक्षित और सही तरीके से काम करता रहेगा।

    खाना बनने के तुरंत बाद बंद करना नुकसानदेह
    कुकिंग के तुरंत बाद इंडक्शन को बंद कर देना सबसे आम गलती है। खाना बनने के दौरान चूल्हा काफी गर्म हो जाता है और इसके अंदर लगे पार्ट्स को ठंडा होने में समय लगता है। अगर इसे तुरंत बंद कर दिया जाए तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और पार्ट्स पर असर पड़ता है। बेहतर यही है कि खाना बनने के बाद इसे कुछ मिनट तक चलने दें ताकि सिस्टम खुद को ठंडा कर सके।

    प्लग तुरंत निकालना सही नहीं
    कई लोग सुरक्षा के लिए खाना बनने के तुरंत बाद इंडक्शन का प्लग निकाल देते हैं। लेकिन ऐसा करना भी सही नहीं है। कुकिंग के बाद अंदर का फैन कुछ समय तक चलता रहता है और गर्मी को बाहर निकालता है। अगर प्लग तुरंत निकाल दिया जाए तो कूलिंग प्रक्रिया बीच में रुक जाएगी, जिससे मशीन की उम्र घट सकती है। इसलिए इंतजार करें और फैन के बंद होने के बाद ही प्लग निकालें।

    साफ-सफाई और वेंटिलेशन पर दें ध्यान
    इंडक्शन चूल्हे के साइड और नीचे छोटे वेंट्स होते हैं, जिनसे गर्मी बाहर निकलती है। अगर ये धूल या गंदगी से भर जाएं तो हवा का फ्लो रुक जाता है और चूल्हा ज्यादा गर्म हो सकता है। कई बार लोग इसे ऐसी जगह रखते हैं जहां हवा ठीक से नहीं पहुँचती। इसे खुले और साफ स्थान पर रखना और समय-समय पर वेंट्स की सफाई करना जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध के पैकेट पर नीला, हरा या नारंगी रंग क्यों होता है? जानिए भारतीय डेयरी ब्रांड्स के इस ‘सीक्रेट’ कलर कोड का मतलब…

    May 3, 2026

    क्या आप जानते हैं कि हमें एसी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए…AC में आग की मुख्य वजहें…

    May 3, 2026

    पारंपरिक पराठे में लगा ‘पेरी-पेरी’ का तड़का, सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह फ्यूजन रेसिपी

    April 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.