Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»फीचर»निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे; शेयर मार्केट में किस वजह से आई सुनामी?
    फीचर

    निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे; शेयर मार्केट में किस वजह से आई सुनामी?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक- सेसेंक्स और निफ्टी में 1-1 फीसदी से अधिक गिरावट आई। स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स 4 फीसदी तक गिर गए। सेंसेक्स टॉप 30 में सिर्फ 1 स्टॉक हरे निशान में रहा। निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूब गए। आइए जानते हैं कि किस वजह से क्रैश हुआ भारतीय शेयर बाजार।

    1. भारतीय शेयर बाजार का मूल्यांकन भी काफी अधिक है।
    2. अक्टूबर में FPI ने रिकॉर्ड 82,479 करोड़ रुपये निकाले हैं।
    3. FPI भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं।

    भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 930 अंक और निफ्टी 303 अंक तक गिरकर बंद हुआ। कई स्टॉक में करीब 5 तक गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स टॉप 30 में सिर्फ ICICI बैंक, नेस्ले इंडिया और इन्फोसिस में मामूली तेजी दिखी। बाकी 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    भारतीय शेयर मार्केट में आज की गिरावट से निवेशकों की 9 लाख करोड़ की संपत्ति स्वाहा हो गई। स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स 4 फीसदी तक गिर गए हैं। आइए जानते हैं कि भारतीय बाजार में इस सुनामी की वजह क्या है।

    भारतीय बाजार और कई कंपनियों का मूल्यांकन काफी अधिक है। लेकिन, बहुत-सी कंपनियों के नतीजे उनके वैल्यूएशन को जस्टिफाई नहीं कर रहे। बजाज ऑटो, कोटक महिंद्रा बैंक और आरबीएल बैंक इसकी मिसाल हैं। इन सभी के शेयरों में तिमाही नतीजों के बाद भारी गिरावट देखने को मिली थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों से भी निवेशक खुश नहीं दिखे।

    फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPI) भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। अक्टूबर में अब तक FPI ने भारतीय इक्विटी से रिकॉर्ड 82,479 करोड़ रुपये निकाले हैं। इससे पहले मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान FPI ने 65,816 करोड़ रुपये मूल्य के भारतीय शेयर बेचे थे। हालांकि, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) खरीदारी से इस नुकसान की भरपाई हो रही, लेकिन वो अभी नाकाफी दिख रही है।

    भारतीय शेयर बाजार का मूल्यांकन भी काफी अधिक है। यही वजह है कि विदेशी निवेशक चीन और हांगकांग जैसे बाजारों का रुख कर रहे हैं, जो अपेक्षाकृत सस्ते हैं। चीन के सरकार ने वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज का भी एलान किया है। साथ ही, वहां के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों में भी कटौती की है। इससे चीन का शेयर बाजार निवेश के लिए और भी ज्यादा आकर्षक बनता जा रहा है। वहीं, भारतीय बाजार डांवाडोल नजर आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ड्राइविंग लाइसेंस को करें अपडेट, जानें घर बैठे कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

    July 11, 2025

     अब बिना इंडियन सिम कर सकेंगे UPI पेमेंट, IDFC First Bank ने इन 12 देशों के ग्राहकों के लिए शुरू की नई सर्विस

    July 7, 2025

    3 राज्यों के 5 स्कूलों में बम की धमकी:इनमें 3 CRPF के स्कूल, मेल के जरिए धमकाया; अबतक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

    October 22, 2024

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.