Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»फीचर»ड्राइविंग लाइसेंस को करें अपडेट, जानें घर बैठे कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
    फीचर

    ड्राइविंग लाइसेंस को करें अपडेट, जानें घर बैठे कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अब जमाना बदल चुका है और ड्राइविंग लाइसेंस भी. पहले जो लाइसेंस कागज की छोटी सी बुकलेट में मिला करता था, अब वो बन चुका है स्मार्ट कार्ड – न केवल टिकाऊ, बल्कि तकनीकी रूप से भी ज्यादा सुरक्षित. अगर आपके पास भी अभी तक पुराना ड्राइविंग लाइसेंस है, तो अब आप उसे घर बैठे ऑनलाइन नए स्मार्ट कार्ड में बदल सकते हैं. जानिए इसका आसान तरीका…

    पुराना लाइसेंस स्मार्ट कार्ड में कैसे बदलें (Smart Card DL)

    सरकार की ओर से बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट परिवहन सेवा – Sarathi Parivahan के जरिए आप यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

    स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

    स्टेप 1: सबसे पहले https://parivahan.gov.in पर जाएं. “Online Services” पर क्लिक करें, फिर “Driving Licence Related Services” चुनें.

    स्टेप 2: अब अपना राज्य और फिर संबंधित RTO (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) सेलेक्ट करें.

    स्टेप 3:
    “Apply for Driving Licence” पर जाएं और “Renewal of Driving Licence” ऑप्शन को चुनें।

    स्टेप 4: अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्मतिथि भरें.

    स्टेप 5: मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें –

    • पुराना ड्राइविंग लाइसेंस
    • एड्रेस प्रूफ
    • पहचान पत्र (ID Proof)
    • आयु प्रमाण पत्र (Age Proof)

    जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक डाटा जैसे फोटो और फिंगरप्रिंट भी देने होंगे.

    स्टेप 6: फीस ऑनलाइन भरें. (फीस हर राज्य के हिसाब से अलग हो सकती है)

    स्टेप 7: अब एक बार सारी जानकारी चेक करें और Submit कर दें.

    स्टेप 8: आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद, नया स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा.

    ध्यान रखें (Smart Card DL)

    • आवेदन से पहले डॉक्यूमेंट्स की साफ-सुथरी स्कैन कॉपी तैयार रखें.
    • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेटेड होनी चाहिए.
    • अगर आवेदन में कोई गलती रह जाती है, तो RTO से संपर्क करें.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     अब बिना इंडियन सिम कर सकेंगे UPI पेमेंट, IDFC First Bank ने इन 12 देशों के ग्राहकों के लिए शुरू की नई सर्विस

    July 7, 2025

    निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे; शेयर मार्केट में किस वजह से आई सुनामी?

    October 22, 2024

    3 राज्यों के 5 स्कूलों में बम की धमकी:इनमें 3 CRPF के स्कूल, मेल के जरिए धमकाया; अबतक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

    October 22, 2024

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.