Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
    • अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
    • सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, November 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IPL 2026: प्लेऑफ के लिए तय हो गई चार टीमें, कब -कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
    खेल

    IPL 2026: प्लेऑफ के लिए तय हो गई चार टीमें, कब -कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं. रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) को हराकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. आइए आपको बताते हैं कि प्लेऑफ में किस टीम की होगी किससे भिड़ंत और कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले.

    आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू होगा. अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम की भिड़ंत पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा.

    पहले क्वालिफायर को जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा.इसके बाद बुधवार (27 मई) को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होगा। एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करेगा.

    29 मई को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा. पहले क्वालिफायर में हारने और एलिमिनेटर मुकाबले को जीतने वाली टीम की भिड़ंत दूसरे क्वालिफायर मैच में होगी. दूसरे क्वालिफायर की मेजबानी भी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ही करेगा. अंक तालिका में आरसीबी पहले और जीटी दूसरे नंबर पर रही, जिसके कारण उन्हें पहला क्वालिफायर हारने के बाद दूसरे क्वालिफायर में एक और मौका मिलेगा. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. फाइनल मैच की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा.

    राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार रहा. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए. टीम की ओर से ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रनों की अहम पारी खेली, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए.

    वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 27 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में एमआई 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 175 रन ही बना सकी। एमआई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 60 रन बनाए, तो हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया। आरआर की ओर से जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले.

    आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल

    26 मई (मंगलवार) – पहला क्वालिफायर – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस

    27 मई (बुधवार) – एलिमिनेटर – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

    29 मई (शुक्रवार) – दूसरा क्वालिफायर

    31 मई (रविवार) – फाइनल

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News : कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

    November 4, 2026

    भारत vs न्यूजीलैंड: कोहली ने बनाया रिकॉर्ड, वनडे में तीसरे नंबर पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

    November 4, 2026

    भारत के खिलाफ वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, डेवोन कॉनवे मैच से बाहर

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.