Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IPL 2026: इन टीमों की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की, पर कुछ के लिए रास्ता कठिन
    खेल

    IPL 2026: इन टीमों की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की, पर कुछ के लिए रास्ता कठिन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का लीग स्टेज अब आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। टूर्नामेंट अब बेहद रोमांचक मुकाम पर पहुंच गया है। कुछ टीमें प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से आगे निकल चुकी हैं, तो कुछ टीमें अभी भी अगर-मगर के बीच फंसी हुई हैं। आइए मौजूदा स्थिति को समझते हैं और देखते हैं कि कौन-कौन सी टीमें प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं और किन टीमों का सफर लगभग खत्म हो चुका है।

    टॉप 4 के बाहर की टीम 20 अंक तक पहुंच सकती है

    मौजूदा अंकतालिका पर नज़र डालें तो सभी टीमों ने आठ-आठ मुकाबले खेल लिए हैं। पांचवे नंबर पर गुजरात टाइटंस (GT) है। गुजारत ने आठ मैच में चार जीत हैं और चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके आठ अंक हैं और -0.475 का नेट रनरेट है। टीम यहां से छह मुकाबले और खेलेगी और वह अगर सभी मुकाबले जीत जाती है तो 20 अंक तक पहुंच जाएगी। इसका मतलब टॉप 4 से बाहर की कोई भी टीम यहां से ज्यादा से ज्यादा 20 अंक हासिल कर सकती है।

    16 से 18 अंक का स्कोर सुरक्षित

    इस सीजन प्लेऑफ के लिए 16 से 18 अंक का स्कोर अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जा रहा है। हालांकि, नेट रन रेट के कारण 16 अंक पर भी कोई टीम बाहर रह सकती है, जबकि 16 से कम अंकों वाली टीम भी क्वालीफाई कर सकती है। पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) शानदार फॉर्म में हैं और टॉप-2 पर काबिज हैं।

    PBKS और RCB लगभग क्वालीफाई

    पंजाब किंग्स ने 7 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। उनके पास 13 अंक हैं और नेट रन रेट +1.333 के मजबूत आंकड़े पर है। वहीं आरसीबी ने 8 मैचों में 6 जीत और 2 हार के साथ 12 अंक जमा किए हैं। उनका नेट रन रेट +1.919 के साथ बेहद प्रभावशाली है। अगर ये दोनों टीमें आगे से दो-दो मैच और जीत जाती हैं, तो प्लेऑफ में उनकी जगह लगभग पक्की मानी जा सकती है।

    SRH और RR अगर- मगर में फंसे

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 6 मैचों में कम से कम 3-4 जीत हासिल करनी होंगी। पिछले चार मैच में राजस्थान पटरी से उतार गई है और सिर्फ एक मैच जीत सकी है। रॉयल्स को अपनी हालिया खराब फॉर्म से उबरना होगा और नेट रन रेट में भी सुधार करना जरूरी होगा।

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों के 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 6 अंक हैं। इन दोनों टीमों को प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए बचे हुए मैचों में कम से कम 5 जीत हासिल करनी होंगी, साथ ही नेट रन रेट में भी काफी सुधार करना होगा।

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की स्थिति सबसे कठिन है। इन तीनों टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे, नेट रन रेट में भारी सुधार करना होगा और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.