Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर में10 और 13 मई को आईपीएल मैच आयोजित टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू…
    • आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे
    • सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
    • भारत-पाक सीमा पर ना टॉर्च जलेगी और ना मोबाइल चलेगा, गाने बजाने पर भी प्रतिबंध
    • रात में अकेली निकलने वाली महिलाओं कि परेशानी जानने के लिए भेष बदलकर बस स्टॉप पहुंचीं IPS बी. सुमति, 40 मनचलों ने छेड़ा…
    • कैदी और महिला अधिकारी की लव स्टोरी, 14 साल जेल में रहे धर्मेंद्र सिंह ने फिरोजा खातून से की शादी
    • BJP में जाने के दावों पर खुलकर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी!
    • मौलवी की झाड़-फूंक की आड़ में शर्मनाक करतूत, आरोपी को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘ईरान के परमाणु हथियार नहीं रहेंगे, वो खुश हों या नाराज’, पोप पर क्यों भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप?
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘ईरान के परमाणु हथियार नहीं रहेंगे, वो खुश हों या नाराज’, पोप पर क्यों भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Donald Trump Pope Lio Conflict: ईरान युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. युद्ध को लेकर पोप की चिंता और अपील को ट्रंप ने सख्ती से खारिज कर दिया है. पोप लियो ने ईरान-युद्ध को पूरी मानवता पर कलंक बताया और तत्काल युद्धविराम की अपील की थी. अब डोनाल्ड ट्रंप ने इसका जवाब दिया है. ट्रंप ने आरोप लगाया है कि पोप, ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता का समर्थन कर रहे हैं, जबकि अमेरिका ऐसा कभी नहीं चाहता.

    मंगलवार को पोप लियो ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी परमाणु हथियारों का समर्थन नहीं किया. उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, उन्हें सच बोलना चाहिए. पोप ने ट्रंप पर यह भी आरोप लगाया था कि उनके बयानों से कई कैथोलिकों को खतरा हो रहा है. इसके बाद व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि विदेश सचिव मार्को रुबियो जल्द ही पोप से मिलने वाले हैं.

    पोप को खुश करूं या न करूं…

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट संदेश दिया है – ‘मेरा ईरान पर रुख बहुत साफ है. मैं पोप को खुश करूं या न करूं, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते.’ ट्रंप ने आगे कहा- ‘पोप के बयानों से लगता है कि वे ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत देना चाहते हैं, लेकिन मैं कहता हूं, वे नहीं रख सकते. पोप की संतुष्टि या नाराजगी मेरे फैसले को प्रभावित नहीं करेगी.’ राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार हो गए तो पूरी दुनिया बंधक बन जाएगी और हम इसे कभी नहीं होने देंगे.

    दरअसल मार्च में सेंट पीटर्स स्क्वेयर में एंजेलस प्रार्थना के दौरान पोप लियो ने कहा था कि इतने सारे लोगों के दर्द के सामने हम चुप नहीं रह सकते. उन्होंने युद्ध प्रभावित बेबस लोगों के लिए चिंता जताई और दुनिया से शांति की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की. अप्रैल में ट्रंप ने पोप पर तीखा हमला करते हुए उन्हें अपराध के मामले में कमजोर और विदेश नीति में बेहद खराब बताया था. ट्रंप ने कहा था कि मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो मेरी आलोचना करे और ईरान को परमाणु हथियार रखने की छूट देना चाहता हो. दोनों नेताओं के बीच यह सार्वजनिक बहस ईरान युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते मतभेद को दिखाती है. पोप लियो शांति और मानवीय मूल्यों पर जोर देते रहे हैं, जबकि ट्रंप ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने से रोकने के अपने सख्त रुख पर अडिग हैं. ऐसे में अब इस विवाद के समाधान की जिम्मेदारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पर आ गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट में दुनियाभर के जहाजों के लिए लागू किया नया स‍िस्‍टम, भारत से भी टोल वसूलेगा

    May 6, 2026

    ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश

    May 6, 2026

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.